ट्रेन का सफर आमतौर पर आरामदायक माना जाता है, लेकिन यात्रा के दौरान की गई छोटी सी लापरवाही कभी-कभी बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसमें एक परिवार चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान परिवार के सदस्य प्लेटफॉर्म के किनारे लगे खंभे से टकराने से बाल-बाल बच जाते हैं।
Viral Video ने उड़ाए होश
इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @Ayesha786Majid नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के मुताबिक, यह घटना उस समय सामने आई जब परिवार ट्रेन से यात्रा कर रहा था। वीडियो करीब 35 सेकंड का है और इसमें पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन स्टेशन से धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। इसी दौरान परिवार के कुछ सदस्य ट्रेन से उतरने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। एक व्यक्ति सफेद शर्ट में दूसरे लोगों को संभालते हुए उन्हें ट्रेन से नीचे उतारने की कोशिश करता दिखाई देता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
चलती ट्रेन से उतरते परिवार का Video Viral
इसी बीच ट्रेन प्लेटफॉर्म के किनारे लगे खंभों के काफी करीब पहुंच जाती है। परिवार के सदस्य भी खंभे के बेहद नजदीक आ जाते हैं। एक पल ऐसा लगता है कि अब वे खंभे से टकरा जाएंगे। हालांकि, समय रहते वे खुद को संभाल लेते हैं और एक बड़ा हादसा होने से बच जाता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस घटना को देखकर हैरान हैं। कई लोगों ने परिवार की जल्दबाजी पर सवाल उठाते हुए ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही उतरने की सलाह दी। पोस्ट शेयर करने वाले यूजर ने भी लोगों को सावधानी बरतने की अपील की। यूजर का कहना है कि ऐसी जल्दबाजी कभी-कभी बहुत बड़े खतरे में बदल सकती है।
दरअसल, चलती ट्रेन से उतरना या चढ़ने की कोशिश करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। ट्रेन की रफ्तार भले ही कम हो, लेकिन प्लेटफॉर्म, खंभे या दूसरी बाधाएं अचानक बेहद करीब आ सकती हैं। ऐसी स्थिति में जरा सा संतुलन बिगड़ने पर गंभीर हादसा हो सकता है। वायरल वीडियो में ऐसा ही खतरा देखने को मिल रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
