EYE TEST: सोशल मीडिया की दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। ऐसी तस्वीर को आमतौर पर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग का धोखा कहा जाता है। आज हम एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करना का चैलेंज मिला है। वायरल तस्वीर में हर तरफ गणित का 75 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है।
75 की भीड़ में कहां है 76
मगर जानते हैं गणित के 75 की भीड़ में एक जगह 76 नंबर भी दुम दबाकर कहीं बैठा हुआ है। आज आपको उसी खास नंबर को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर आप खुद को नजरों का सिकंदर समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। दस सेकंड के भीतर बताइए आखिर वो खास नंबर कहां छिपा हुआ है। अगर आपने जवाब तलाश कर लिया तो सचमुच विजेता कहलाए जाएंगे।
हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान नहीं होना है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलने वाला है। 75 की भीड़ में छिपे 76 को देखने के लिए गोल घेरे में नजर दौड़ाइए।
यहां देखें जवाब

गोल घेरे में देखें जवाब।
देख लिया ना सवाल का जवाब ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला था।
