वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़की को डांस करता देख ऐसे झूमे 'गजराज', जैसे कोई छोटा बच्चा, लोगों ने कहा- हाय कितना क्यूट है

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 22, 2023, 11:03 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की डांस करती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो का सबसे मजेदार पार्ट यह है कि लड़की को डांस करता देख पास खड़ा हाथी भी डांस करने लगा, जिसे देखने के बाद लोगों ने भी काफी मजेदार कमेंट किए हैं।

Image

लड़की और हाथी के डांस का वायरल वीडियो (Image Credit - beingnavi90/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की कर रही थी डांस
  • देख हाथी ने भी लगाया ठुमका
  • वीडियो जमकर हो रहा वायरल

Girl And Elephant Dance Video: रील्स के जमाने में इन दिनों के एक शॉर्ट वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी मस्त हो जाएंगे। ये वीडियो इतना प्यारा है कि आप इसे देखते ही रह जाएंगे। हाथी और इंसान के बीच के प्यार को देख आप खुशी से झूम उठेंगे। इस वीडियो में एक लड़की डांस करती हुई नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद हाथी भी डांस करने लगता है। ऐसे में यूजर्स को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) को देखने के बाद लोगों के काफी मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं। इतना ही नहीं, हाथी के यह मजेदार डांस (Dance Video) आपको भी खूब पसंद आने वाला है। ये ऐसा वीडियो है, जिसे देखने के बाद आप इसे बार-बार देखना पसंद करेंगे। यह डांस देखने के बाद आपको जानवरों और इंसानों के बीच का प्रेम महसूस होगा, जो अब खो सा गया है।

लड़की और हाथी के डांस का वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई लोग कमेंट कर चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि "ये हाथी कितना क्यूट है।" वहीं, एक दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि लड़के तो लड़के, हाथी को भी अपने इशारों पर इस लड़की ने नचा दिया। इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और काफी लोगों ने शेयर भी किया है। इतना ही नहीं, इस पर हजारों बार कमेंट भी किए गए हैं। बता दें, इस वीडियो को 'beingnavi90' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article