वायरल न्यूज़

बुजुर्ग के एक इशारे पर ट्रेन रोकर खड़ा हो गया लोको पायलट, मगर क्यों किया ऐसा, जानकर सलाम करेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 11, 2025, 07:28 AM IST

Viral Video Today: हजारों लाखों व्यूज बटोर चुके इस वीडियो में देखेंगे कि बुजुर्ग दंपत्ति स्टेशन पर पहुंचा, मगर इससे पहले ही ट्रेन ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया। तभी लोको पायलट की उनपर नजर पड़ी और एक इशारे पर ट्रेन रोक दी।

Image

बुजुर्ग दंपत्ति के इशारे पर ट्रेन रोककर खड़ा हो गया लोको पायलट। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हुआ है। वीडियो ट्रेन से जुड़ा है जिसमें लोको पायलट ने कुछ ऐसा किया कि घटना के वीडियो ने हर किसी का दिल जीत लिया। वायरल वीडियो एक बुजुर्ग दंपत्ति से जुड़ा है जो ट्रेन में सवार होने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा है। दंपत्ति स्टेशन पर पहुंचता इससे पहले ही ट्रेन ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया। अब ट्रेन की गति इतनी तेज हो चुकी थी कि बुजुर्ग दंपत्ति चाहकर भी ट्रेन में नहीं चढ़ सकता था। मगर इसी बीच उनकी नजर लोको पायलट पर पड़ती है।

लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन

बुजुर्ग दंपत्ति सेकंडों में उन्हें अपनी परेशानी बताता है। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर आप भी लोको पायलट को सलाम करेंगे। इसमें देखेंगे कि बुजुर्ग दंपत्ति की परेशान देख लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन में ब्रेक लगा दी। अब रफ्तार पकड़ रही ट्रेन धीरे-धीरे रुकने लगी। इधर लोको पायलट उन्हें ट्रेन में चढ़ने का इशारा देता है। इसमें देखेंगे बुजुर्ग दंपत्ति अब बड़े आराम से ट्रेन में सवार होता है। दोनों के ट्रेन में चढ़ने के बाद लोको पायलट दोबारा ट्रेन को रफ्तार देना शरू करता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसने हर किसी को भावुक कर दिया।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

मालूम हो कि वायरल वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर kanchana.ram.39 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article