वायरल न्यूज़

Dulha Dulhan Video: स्टेज पर ही हुक्का पीने लगे दूल्हा-दुल्हन, फिर जो हुआ उसे देखकर कहेंगे- 'सच में दुनिया बदल गई'

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों का स्वैग देखकर दुनिया दंग रह गई। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे।

Image

दूल्हा-दुल्हन का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का अनोखा अंदाज
  • हुक्का पीने का अंदाज देख दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप गोते लगा रहे हैं, तो आपको रोजाना एक से एक हाहाकारी वीडियो (Shocking Video) देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग खुशी से झूम उठते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Wedding Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Bride Groom Video) को देखकर आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग जरूर घूम जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर ऐसा माहौल बनाया, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

आज कल हर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को खास और अलग बनाना चाहते हैं। इसके लिए कुछ कपल तो किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अलग और अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा-दुल्हन आराम से स्टेज पर बैठे हुए हैं और उनके सामने हुक्का रखा हुआ है। अचानक दूल्हा मस्ती में हुक्का पीने लगता है। इतना ही नहीं बड़े प्यार से वो दुल्हन को भी हुक्का पीने के लिए देता है। जिस अंदाज में दोनों हुक्का पीते हैं, उसे देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। देखें वीडियो...

दूल्हा-दुल्हन का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर झटका खा गए होंगे। सोच रहे होंगे कि सच में दुनिया बदल गई है। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'dhila_jaat_badabhaniya' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 53 हजार लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि ये 21वीं सदी है भाई यहां कुछ भी हो सकता है। किसी कहना है कि फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article