Bride Groom Video: दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जो आते ही वायरल हो गया और कुछ ही समय में हजारों लाखों व्यूज बटोर डाले। शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है दूल्हा बारात लेकर बैंक्वेट हॉल पहुंच चुका है। विवाह स्थल पर पहुंचकर पूरी बारात बेहद खुश है मगर दूल्हे की खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता। थोड़ी ही देर में दुल्हन की एंट्री होती है, जो बाद में स्टेज पर पहुंचती है।
दिखा मजेदार नजारा
दोनों मैरिज चेयर पर बैठते हैं और कुछ ही समय में जयमाला की रस्म पूरी कराई जाती है। इसमें देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन दोनों के हाथ में जयमाला है। दुल्हन दूल्हे के गले में जयमाला डालने डालने के लिए आगे बढ़ती है। मगर तभी दूल्हा मजाक के मूड में आ गया। दूल्हा जयमाला के ठीक समय तनकर खड़ा हो गया। इधर दुल्हन को भी सबकुछ समझने में नहीं लगी। वो चुपचान एक जगह खड़ी हो गई। अब फ्रेम में जो कुछ नजर आता है सबसे ज्यादा मजेदार होने वाला है।
यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
आखिर में देखेंगे कि दूल्हा जैसे ही पोज देने के लिए कैमरामैन की तरफ देखता है तभी दुल्हन ने उसके गले में जयमाला डाल दी। फ्रेम में ये नजारा देखकर लगता है मानो दुल्हन ने दूल्हे का दिमाग ठीक कर लिया हो। मालूम हो मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर pooja706016 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
