Elephant Teeth Facts: जंगल में तरह-तरह के जानवर पाए जाते हैं। इनमें से कोई बहुत ही ज्यादा खूंखार तो कोई जानवर सीधा-सादा होता है। हाथी जंगल के उन जानवरों में से एक है, जिससे भिड़ने की गलती शायद ही कोई करता हो। यहां तक कि जंगल के राजा शेर और धरती पर सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर चीता भी हाथी से दूर ही रहता है। हाथी को जंगल का सबसे समझदार जानवर भी माना जाता है। हालांकि, हाथी जब गुस्से में आता है तो वह जंगल को तहस-नहस करके रख देता है।
क्या हाथी के मुंह में होते हैं और दांत?
आज हम आपको हाथी के दांतों के बारे में बेहद ही अनोखी बात बताने जा रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने हाथी के बाहर निकले दो दांत देखे होंगे। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि इन दो दांतों के अलावा हाथी के मुंह के अंदर भी दांत होते हैं या नहीं। आपने भी हाथी के बाहर निकले दो दांत जरूर देखे होंगे। हाथी इस धरती पर पाया जाने वाला इकलौता जानवर है, जिसके दांत मुंह के बाहर इस तरह लटके होते हैं। आपको बता दें कि हाथी के बाहर निकले इन दो दांतों को गजदंत कहा जाता है।
हाथी के मुंह में होते हैं कुल 26 दांत
हालांकि, कम ही लोगों को पता है कि हाथी के ये दोनों दांत उसके ऊपरी कृन्तक दांतों से ही विकसित होते हैं। जैसे इंसान के मुंह के भीतर 32 दांत होते हैं, ठीक उसी प्रकार हाथी के मुंह में भी कुल 26 दांत होते हैं। इन 26 में से 24 दांत खाने के लिए होते हैं। वहीं बाहर निकले दो दांत खाने के काम में नहीं आते हैं। हाथी के ये दो गजदंत दांत वह खुद के बचाव में इस्तेमाल करता है। इन दांतों से हाथी अपने सूंड की बचाव करता है। वहीं इन दांतों का इस्तेमाल हाथी छाल फाड़ने से लेकर जड़ें खोदने में भी करता है। ये दांत पेड़ों को भी गिराने के काम आते हैं।
