वायरल न्यूज़

दिल्ली मेट्रो में 'सांप-सांप' चिल्लाकर कूदने लगी थीं महिलाएं, अब DMRC ने बताई असलियत

Delhi Metro: DMRC ने वीडियो वायरल होने के बाद मामले पर तुरंत एक्शन लिया। DMRC ने बताया कि गुरुवार शाम यात्रियों की शिकायत मिलते ही मेट्रो को अक्षरधाम स्टेशन पर खाली करवा लिया गया था। इसके बाद उसे डिपो भेजा गया और ट्रेन की वहां पर बारीकी से जांच की गई।

Image

दिल्ली मेट्रो (इंस्टाग्राम)

Delhi Metro: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के लेडीज कोच का एक वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया था। इस वीडियो में लेडीज कोच में महिलाएं चिल्लाती और उछलती-कूदती नजर आई थीं। वीडियो में दावा किया गया था कि लेडीज कोच में एक सांप घुस आया था। वीडियो में दिख रही कुछ महिलाएं डर के मारे सीटों पर खड़ी नजर आई थीं। अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानि DMRC ने इसकी असलियत बताई है।DMRC ने अपने बयान में 'खूंखार जीव' की पोल खोली है।

DMRC का बयान आया सामने

DMRC ने वीडियो वायरल होने के बाद मामले पर तुरंत एक्शन लिया। DMRC ने बताया कि गुरुवार शाम यात्रियों की शिकायत मिलते ही मेट्रो को अक्षरधाम स्टेशन पर खाली करवा लिया गया था। इसके बाद उसे डिपो भेजा गया और ट्रेन की वहां पर बारीकी से जांच की गई। इसके बाद सामने आया कि ट्रेन में कोई सांप नहीं था। हालांकि, ट्रेन में एक छोटी छिपकली जरूर नजर आई। डीएमआरसी के मुताबिक, शायद इसी छिपकली की वजह से सारा हंगामा खड़ा हुआ था। देखें वीडियो-

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

वायरल हो रहे वीडियो में आपको कोई सांप तो दिखाई नहीं देगा, लेकिन लेडीज कोच में डर और अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है। आप देख सकते हैं कि लड़कियां और महिलाएं एक-जगह से दूसरी जगह भाग रही हैं। इस दौरान कुछ महिलाएं सीट पर चढ़ती दिख रही हैं तो कुछ उछल-कूद कर रही हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article