वायरल न्यूज़

'दिल पे चलाई छुरियां...' वायरल ट्रेंड को मिले अब तक 16 करोड़ से ज्‍यादा व्‍यूज, इंस्‍टाग्राम पर दनादन बन रहीं मजेदार रील

Dil Pe Chalai Churiya Trend: राजू कलाकार के वायरल वीडियो ने अब 16 करोड़ व्‍यूज़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ये गाना कुछ ही दिनों में इतना वायरल हुआ कि, इसे सर्च करने लगे। इसके बाद पता चला कि, ये गाना फिल्‍म 'बेवफा सनम' फिल्म का है।

Image

बेवफा सनम का गाना राजू कलाकार के अंदाज में वायरल।

Dil Pe Chalai Churiya Trend: 'जब हाथ में हुनर और आवाज में दर्द हो तो कोई भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।' सोशल मीडिया पर इन दिनों जो एक खास रील वायरल हो रही है उसे देखकर इस बात से इन्‍कार नहीं किया जा सकता है। एक समय था जब लोग प्रसिद्धि पाने के लिए रिएलिटी शोज में नजर आते थे। मगर, आज सोशल मीडिया के इस दौर में प्रतिभा किसी मंच की मोहताज नहीं है। दरअसल, ये बातें हम कह रहे हैं राजू कलाकार के लिए जिन्‍होंने अपने हाथों से दो पत्‍थरों को बजाकर सोशल मीडिया यूजर्स को अपना दीवाना बना लिया है। जी हां, हम बात करें हैं उसी राजू कलाकार की जिसने 'दिल पे छुरियां' चलाकार लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर 'दिल पे चलाई छुरियां...' गाना एक इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है और हर दूसरी रील पर ये गाना आपको सुनाई देगा। इस गाने का क्रेज ऐसा है कि लोग इस ट्रेंड पर तरह-तरह के मीम्स और रील्स बना रहे हैं।

वीडियो को अब तक मिले 16 करोड़ व्यूज…

राजू कलाकार के वायरल वीडियो ने अब 16 करोड़ व्‍यूज़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ये गाना कुछ ही दिनों में इतना वायरल हुआ कि, इसे सर्च करने लगे। इसके बाद पता चला कि, ये गाना फिल्‍म 'बेवफा सनम' फिल्म का है।

कौन हैं राजू कलाकार

गले में दर्दभरी आवाज लिए और वीडियो को 16 करोड़ से ज्यादा व्यूज दिलाने वाले राजू कलाकार इस ट्रेंड को फॉलो करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस शख्स का असली नाम राजू भट्ट है, जो राजस्थान का रहने वाला है और गुजरात के सूरत शहर में फिलहाल रह रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद वो 'राजू कलाकार' के नाम से पूरे देश में मशहूर हो गया। राजू के इंस्टाग्राम अकाउंट @RajuKalakar पर अब उनके 1.86 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। राजू ने बताया कि उन्होंने एक बार ट्रेन में एक लड़के से सीखा था कि कैसे पत्थर को बजाकर संगीत बनाया जा सकता है। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह अनोखा तरीका उन्हें इतना फेमस कर देगा।

आखिर क्‍या है रील की कहानी?

राजू कलाकार के वीडियो में कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट नहीं है। वो सिर्फ एक टूटे हुए पत्थर पर थाप देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस रील के पीछे की कहानी ये होती है कि एक बार वो अपने दोस्त से मिलने गए होते हैं, जिसने उन्हें गाने को कहा। तभी राजू ने जमीन पर पड़ा एक पत्थर उठाया और बजाकर गाना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो उनके दोस्त ने बनाकर पोस्ट कर दिया।

रेमो डिसूजा ने पत्‍नी संग बनाई रील

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस गाने पर राजू की एक्टिंग करते हुए अलग-अलग रील्स बना रहे हैं। सेलिब्रिटीज भी इस ट्रेंड से पीछे नहीं रहे। कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा @remodsouza भी अपनी पत्नी के साथ इस ट्रेंड पर रील बनाते दिखे।

हर्ष बेनीवाल ने भी बनाई रील

कंटेंट क्रिएटर हर्ष बेनीवाल (@harshbeniwal) का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हुआ। इसमें उन्‍होंने दिखाया कि घर में बच्चा होने के बाद ट्रांसजेंडर कैसे गाना-बजाना करके पैसे मांगने आ जाती हैं।

बिल भरने के टाइम दोस्त…

एक यूजर ने रील बनाकर बताया कि, जब रेस्टोरेंट में बिल भरने के लिए दोस्त से पैसे मांगो, तो उसका रिएक्शन कैसा होता है। @taredraahiifilms के इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

कॉरपोरेट वर्कर्स की मौज

लोगों ने कॉरपोरेट लाइफ को लेकर भी 'दिल पे चलाई छुरियां...' पर रीलें बनाई। एक रील में दिखाया गया कि जब मैनेजर आपकी परफॉर्मेंस को जस्टिफाई करने को कहता है, तो एम्प्लॉई का रिएक्शन कैसा होता है।

टीवी कलाकारों ने भी बनाए वीडियो

इस वायरल ट्रेंड पर टीवी एक्‍टर्स ने भी कई वीडियो बनाए भी पीछे नहीं हैं। बिग बॉस फेम अली गोनी @alygoni और समर्थ जुरेल @samarthjurel ने भी इस गाने पर झूमते हुए मजेदार रील बनाई है।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article