वायरल न्यूज़

मालिक आराम से सोया, बैल खुद चलाते रहे गाड़ी, Video देख लोगों ने दे दिया देसी टेस्ला का खिताब

ड्राइवर के सोने के बावजूद चलती बैलगाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग इसे मजाकिया अंदाज में ‘देसी टेस्ला’ और ‘देसी ऑटोपायलट’ बता रहे हैं।

Image

बैलगाड़ी पर सोते दिखा मालिक, बैल चलाते रहे गाड़ी (X/@mansikoul)

आज के समय में जब टेस्ला जैसी कारों के ऑटोपायलट फीचर की खूब चर्चा होती है, वहीं सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग इसे मजेदार अंदाज में 'देसी टेस्ला' कह रहे हैं। वीडियो में एक बैलगाड़ी सड़क पर चलती दिखाई दे रही है और सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बैलगाड़ी का मालिक आराम से सोता नजर आ रहा है, जबकि बैल खुद गाड़ी को खींचते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

ड्राइवर सोया, फिर भी चलती रही गाड़ी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Video) ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। आमतौर पर बैलगाड़ी चलाने वाला व्यक्ति बैलों को हांकते हुए उन्हें रास्ता दिखाता है। उनकी रफ्तार को नियंत्रित करता है लेकिन इस वीडियो में नजारा कुछ अलग ही दिखाई दे रहा है। बैल अपने रास्ते पर खुद ही आगे बढ़ते जा रहे हैं और पीछे बैलगाड़ी पर बैठा व्यक्ति आराम से सो रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बैल खुद बन गए 'ड्राइवर'

वायरल वीडियो (Viral Video) में सड़क पर एक बैलगाड़ी आगे बढ़ती हुई दिखाई देती है। बैल लगातार चलते जा रहे हैं और उनके पीछे गाड़ी पर सवार मालिक आराम से सोया नजर आ रहा है। वह पूरी तरह बैलगाड़ी को अपने बैलों के भरोसे छोड़ चुका है। उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे उन बैलों पर वह आंख बंद करके भरोसा करता है। यही नजारा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी तुलना टेस्ला के ऑटोपायलट फीचर से करनी शुरू कर दी। लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जहां टेस्ला में कार खुद चलती है, वहीं यहां बैल ही गाड़ी का ऑटोपायलट सिस्टम बने हुए हैं। एक यूजर ने इसे 'असली ऑटोपायलट मोड' बताया, तो किसी ने मजाक करते हुए कहा कि शायद ऑटोपायलट का आइडिया यहीं से आया होगा। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अगर समय की इतनी जल्दी न होती, तो लोग आज भी ऐसी प्रदूषण रहित सवारी का मजा लेते।

वीडियो पर आए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @mansikoul नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) पर लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इसे अब तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। कई लोगों को यह वीडियो काफी मजेदार लगा। किसी ने बैलगाड़ी को 'देसी टेस्ला' कहा तो किसी ने इसे 'देसी ऑटोपायलट' का नाम दे दिया। कुछ यूजर्स ने तो यह तक कह दिया कि इस गाड़ी में न पेट्रोल की जरूरत है और न ही बिजली की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article