वायरल न्यूज़

सड़क पर भिड़े दो सांड, चपेट में आई स्कूटी सवार महिला, आगे जो हुआ Video में देखें

दो सांडों की लड़ाई के बीच अचानक एक सांड स्कूटी सवार महिला से जा टकराया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

दो सांडों की लड़ाई में स्कूटी सवार महिला फंसी (Instagram/@anshulhindustaanii)

उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर दो सांड आपस में बुरी तरह लड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच चल रही लड़ाई में एक शख्स ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन तभी अचानक ऐसा हादसा हो गया, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। एक सांड भागते हुए सड़क पार कर रही स्कूटी सवार महिला से जा टकराया।

बीच सड़क भिड़े सांड

वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम यूजर अंशुल ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे दो सांड आमने-सामने खड़े हैं और उनके सींग आपस में फंसे हुए हैं। दोनों एक-दूसरे को पीछे धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी लड़ाई देखकर आसपास मौजूद लोग भी सतर्क नजर आ रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

अचानक दौड़ा सांड, महिला की स्कूटी से टकराया

इसी दौरान एक शख्स सांडों को वहां से भगाने के लिए आगे आता है। वह उन्हें हटाने की कोशिश करता है। लेकिन जैसे ही सांडों में से एक पीछे हटता है, वह अचानक दूसरी दिशा में दौड़ पड़ता है। सांड तेजी से सड़क की तरफ भागता है और उसी वक्त सामने से एक महिला स्कूटी लेकर वहां से गुजर रही होती है। महिला शायद समझ भी नहीं पाती कि अगले ही पल क्या होने वाला है। सांड सीधे उसकी स्कूटी से टकरा जाता है। टक्कर इतनी अचानक होती है कि महिला अपना संतुलन खो बैठती है। इसके बाद स्कूटी सड़क किनारे खड़ी एक कैब से जा भिड़ती है। पूरी घटना कुछ ही सेकेंड में कैमरे में कैद हो जाती है।

Video पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स महिला की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। कई लोग यह सवाल कर रहे हैं कि इस टक्कर में महिला को कितनी चोट आई होगी। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि हादसा काफी खतरनाक था और महिला की किस्मत अच्छी रही कि मामला इससे ज्यादा गंभीर नहीं हुआ। फिलहाल इस वायरल वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। कुछ सेकेंड की सांडों की लड़ाई देखते-देखते एक स्कूटी सवार महिला के लिए बड़ा हादसा बन गई।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article