वायरल न्यूज़

Desi Bhabhi Dance: काली साड़ी में 'दिल्ली वाले ठुमके' गाने पर देसी भाभी ने मचाया धमाल, डांस पर दिल हार बैठे लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 24, 2023, 11:09 AM IST

Desi Bhabhi Dance Video: एक देसी भाभी ने डांस फ्लोर पर काली साड़ी में ठुमके से ऐसा गर्दा उड़ाया, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। अब यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

देसी भाभी का धमाकेदार डांस (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी भाभी के जबरदस्त ठुमके
  • डांस से उड़ाया गर्दा
  • ठुमके पर फिदा हुए लोग

Desi Bhabhi Dance Video: सोशल मीडिया पर डांस के एक से एक वीडियो (Desi Bhabhi Dance Video) छाए रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Bhabhi Dance Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Dance Video) को देखकर लोग खुद भी खुशी से उछल जाते हैं। वहीं, कुछ डांस वीडियो पर यूजर्स अपना दिल हार बैठते हैं और बार-बार मजेदार वीडियो (Dance Viral Video) को देखते रहते हैं। इसी कड़ी में एक देसी भाभी का वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। जिसमें उन्होंने डांस से ऐसी 'बिजली' गिराई, जिस पर लोग अपना दिल हार बैठे।

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भाभियों का डांस भी काफी ट्रेंड में रहता है। लोग इन डांस वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं। कई भाभियों की तो काफी तारीफ भी होती है। एक देसी भाभी ने डीजे फ्लोर पर कुछ ऐसा ही माहौल बनाया, जिसने लोगों को अपना दीवाना बना लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं डीजे फ्लोर पर कई सारे लोग डांस कर रहे हैं। बैकग्राउंड में 'दिल्ली वाले ठुमके' गाना बज रहा है। तभी एक देसी भाभी की एंट्री होती है और काली साड़ी में ठुमके से ऐसा धमाल मचाती हैं, जिसे लोग देखते रह जाते हैं। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर झूमने पर मजबूर हो जाएंगे।

भाभी ने माहौल बना दिया

तो आपने देखा किस तरह भाभी ठुमके से डीजे फ्लोर पर धमाल मचा रही हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'iamaanchalvashishtt' नाम के पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 61 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां भाभी की तारीफ कर रहे हैं, तो इस डांस पर मजे भी ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि भाभी ने तो काली साड़ी में गदर काट दिया। वहीं, कुछ का कहना है कि महफिल की शान लग रही हैं भाभी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article