वायरल न्यूज़

Video: रील्स बनाने में बिजी थी घर की बहुएं और ससुर जी बना रहे थे खाना, लोग बोले- घोर कलयुग आ गया भाई

Viral Video: आप देख सकते हैं कि बहुएं रील्स बनाने में बिजी थीं। वहीं बैकग्राउंड में उनके ससुर जी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में ससुर जी जो काम करते दिख रहे हैं, उसे देखकर आपको भी हैरानी होगी।

Image

रील्स बनाती बहुओं का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: आज का जमाना काफी आगे निकल गया है। जहां पहले घर की बहुएं अपने ससुर के सामने पर्दा डालकर ही निकलती थीं और घर-परिवार के बुजुर्गों के सामने आने से भी डरती थीं। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो आया है, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। इस वीडियो में आप जो देखेंगे शायद ही इससे पहले ऐसा कुछ देखा होगा। वीडियो में आप घर की दो बहुओं को रील्स बनाते देख सकते हैं।

वीडियो देख सोच में पड़ जाएंगे

आप देख सकते हैं कि बहुएं रील्स बनाने में बिजी थीं। वहीं बैकग्राउंड में उनके ससुर जी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में ससुर जी जो काम करते दिख रहे हैं, उसे देखकर आपको भी हैरानी होगी। आप देख पाएंगे कि ससुर जी किचन में खाना बना रहे थे। इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि लग रहा है घोर कलयुग आ गया है। इस हैरान करने वाले वीडियो को rajasthani_masti7 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article