वायरल न्यूज़

सोती हुई महिला के कान में घुसा सांप, वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 7, 2025, 10:20 AM IST

Viral Video Today: रोंगटे खड़े करने वाले इस वीडियो में देखेंगे कि महिला के कान में सांप घुसा है। वह बुरी तरह दर्द से कराह रही है और। इधर डॉक्टर सांप को निकालने की कोशिश में जुटे हैं, मगर किसी को कामयाबी नहीं मिलती है।

Image

वायरल वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया में हैरान परेशान करने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जिसकी कल्पना करना शायद मुश्किल होगा। वीडियो एक महिला से जुड़ा है जिसके कान में खतरनाक सांप घुस गया। दिमाग में सवाल आया होगा कि किसी इंसान के कान में सांप कैसे घुस सकता है। सवाल सचमुच वाजिब है, मगर अभी तक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है। वायरल वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी भी नहीं है। मगर इसमें जो कुछ नजर आता है किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा।

महिला के कान में घुसा सांप

वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि महिला गहरी नींद में होगी तभी उसके कान में सांप घुस गया। इसमें आगे देखेंगे खुद के कान में सांप घुसा देखा तो महिला सीधे हॉस्पिटल पहुंची। इधर महिला के कान में आधा सांप घुसा हुआ देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। किसी के कुछ समझ नहीं आया आखिर सांप को बाहर कैसे निकाला जाए। फ्रेम में देखेंगे कि डॉक्टर के हाथ चिमटी है। इसी चिमटी की मदद से सांप को निकालने की कोशिश हो रही है।

हैरान करेगा वायरल वीडियो

लाखों बार देखा गया वीडियो

इधर महिला दर्द से बुरी तरह कराह रही है। इसमें देखेंगे कि डॉक्टर जैसे ही सांप की पूंछ पकड़ते हैं उधर महिला को कान में कुछ महसूस होता है। शायद दर्द से कराह रही महिला उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहती है। मालूम हो वायरल वीडियो में आखिर तक कुछ पता नहीं चलता है कि महिला के कान से सांप को कैसे बाहर निकाला गया होगा। मालूम हो रोंगटे खड़े करने वाला ये वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। वीडियो इंस्टाग्राम पर Mike Holston नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article