वायरल न्यूज़

MG Road पर लैम्बोर्गिनी से खतरनाक ड्रिफ्ट मार रहा था शख्स, वीडियो पर पड़ी पुलिस की नजर, अब छुड़ाएगी स्टंटबाजी का खुमार

सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक लैम्बोर्गिनी कार से खतरनाक स्टंट दिखाया जा रहा है। वीडियो पर जब बेंगलुरु पुलिस का ध्यान गया तो पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने की बात कही है।

Image

लैम्बोर्गिनी कार से स्टंटबाजी करते हुए (X/@CitizenReprt)

बेंगलुरु की सड़क पर तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बेंगलुरु सिटी पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना एमजी रोड के पास अनिल कुंबले सर्कल के आसपास की है, जो शहर का काफी व्यस्त इलाका माना जाता है।

लैम्बोर्गिनी कार से स्टंटबाजी कर रहा था शख्स

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लैम्बोर्गिनी कार फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर बार-बार स्टंट करती हुई दिखाई दे रही है। उस समय वहां से कई अन्य गाड़ियां भी गुजर रही थीं। मगर सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए लैम्बोर्गिनी कार लगातार स्टंट करती रही।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो सबसे पहले X पर एक यूजर ने शेयर किया था। वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा कि यह घटना बेंगलुरु में रात के समय की है, जहां लैम्बोर्गिनी कार चौराहे पर खतरनाक स्टंट कर रही थी। यूजर ने बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस और सिटी पुलिस को टैग करते हुए इस मामले में कार्रवाई करने की मांग भी की।

लोगों ने जताई नाराजगी

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाली सड़क पर इस तरह के स्टंट करना बहुत खतरनाक है। इससे न केवल कार चला रहे व्यक्ति की जान को खतरा होता है, बल्कि आसपास मौजूद दूसरे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। कई यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि इतने व्यस्त इलाके में इस तरह की लापरवाह ड्राइविंग कैसे हो रही है।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बेंगलुरु सिटी पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article