वायरल न्यूज़

रूसी महिला ने हरी साड़ी पहन ढाया कहर, भोजपुरी गाने पर किया ऐसा डांस कि बिहार-UP वाले भी हो जाएंगे फैन!

Russian woman dance video: सोशल मीडिया पर एक रूसी लड़की का भोजपुरी गाने ‘गाल छू के गोड़ लागे देवरा’ पर डांस करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह रूसी लड़की हरे रंग की साड़ी पहनकर पूरे जोश के साथ भोजपुरी स्टाइल में डांस करती नजर आ रही है। लोगों को उनका अंदाज इतना पसंद आ रहा है कि वे उन्हें प्यार से “रूसी कुड़ी” कह रहे हैं।

Image

रूसी महिला ने किया कातिलाना डांस, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/Tatiana Romanoff)

Russian Girl Bhojpuri Dance: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बहुत ही प्यारा और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक रूसी लड़की भोजपुरी गाने पर डांस (Dance Video) करती नजर आ रही है। लड़की का नाम Tatiana Romanoff बताया जा रहा है। खास बात यह है कि वह पूरे जोश और उत्साह के साथ भोजपुरी गाने ‘गाल छू के गोड़ लागे देवरा’ पर डांस (Gal Chu Ke God Lage Devra Dance) कर रही हैं। यही वजह है कि लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। होली पर इस गाने ने पूरे देश-दुनिया में धूम मचाई। वीडियो में देखा जा सकता है कि रूसी लड़की ने हरे रंग की चमकदार साड़ी पहन रखी है। साड़ी में उनका लुक बिल्कुल भारतीय अंदाज जैसा लग रहा है।

भोजपुरी गानों का जादू अब विदेशों तक पहुंचा

वह मुस्कुराते हुए भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song Viral video) की बीट पर शानदार डांस करती दिख रही हैं। उनके डांस स्टेप्स भी काफी मजेदार हैं। कभी वह हाथों को घुमाती हैं, कभी कमर मटकाती हैं और कभी भोजपुरी स्टाइल के छोटे-छोटे कट स्टेप्स करती हैं। ऐसा लगता है जैसे उन्होंने भोजपुरी डांस स्टाइल को अच्छी तरह समझ लिया हो। लोग इस वीडियो को देखकर काफी खुश हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें प्यार से 'रूसी कुड़ी' कहकर बुला रहे हैं। कमेंट में लोग लिख रहे हैं कि भोजपुरी गानों का जादू अब विदेशों तक पहुंच चुका है। कुछ यूजर्स तो यह भी कह रहे हैं कि अगर यह वीडियो बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों ने देख लिया, तो वे भी इस रूसी लड़की के फैन हो जाएंगे। पूरी वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक करिए।

यह वीडियो (gori ladki dance video) इस बात का भी अच्छा उदाहरण है कि संगीत और डांस की कोई भाषा या सीमा नहीं होती। अलग-अलग देशों के लोग भी एक-दूसरे की संस्कृति को पसंद करते हैं और अपनाते हैं। भोजपुरी गाने पहले सिर्फ भारत के कुछ हिस्सों में ज्यादा सुने जाते थे, लेकिन अब इनकी लोकप्रियता दुनिया के कई देशों तक पहुंच रही है। रूस जैसे दूर देश की एक लड़की का भोजपुरी गाने पर इतने जोश से डांस करना यह दिखाता है कि अच्छा संगीत हर किसी को जोड़ सकता है। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब लाइक, शेयर और कमेंट कर रहे हैं। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला और दिल खुश कर देने वाला है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्रां पर tatianaromanoff_ नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article