Russian woman dance video: होली का त्योहार जैसे-जैसे करीब आता है, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर रंगों और मस्ती से जुड़े वीडियो की भरमार हो जाती है। लोग अपने खास पलों को शेयर करते हैं और कई वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है। इस वायरल वीडियो में एक रूसी महिला भोजपुरी गाने (holi Bhojpuri song) पर शानदार डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में महिला पूरी तरह होली के रंग में रंगी हुई दिखाई देती हैं। उनके चेहरे मुस्कान साफ बता रही है कि वह इस पल को खुलकर जी रही हैं।
पूरे जोश के साथ भोजपुरी गाने पर करती है डांस
जैसे ही तेज बीट वाला भोजपुरी गाना (Foreigner dancing on Bhojpuri song) बजता है, वह पूरे जोश के साथ डांस करना शुरू कर देती हैं। उनके स्टेप्स में आत्मविश्वास नजर आता है और हाथों की हरकतें गाने की लय से मेल खाती हैं। सबसे खास बात यह है कि वह गाने को सिर्फ सुन नहीं रहीं, बल्कि उसे महसूस कर रही हैं। उनके एक्सप्रेशन और एनर्जी देखकर लगता है कि उन्हें भारतीय संगीत और त्योहारों से खास लगाव है। स्क्रीन पर उनका उत्साह इतना ज्यादा दिखता है कि वीडियो (viral holi video) देखने वाले लोग भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते। यह वीडियो इसलिए भी लोगों को पसंद आ रहा है क्योंकि इसमें एक विदेशी महिला भारतीय संस्कृति को दिल से अपनाती नजर आ रही है। वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक करें।
सोशल मीडिया पर लोग कमेंट में होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि इस तरह के वीडियो बताते हैं कि त्योहार किसी एक देश या भाषा तक सीमित नहीं होते। होली रंगों का त्योहार जरूर है, लेकिन असली खुशी लोगों के साथ मिलकर जश्न मनाने में है। यह वायरल वीडियो उसी खुशी और अपनापन की झलक दिखाता है। इसे देखकर साफ समझ आता है कि संगीत और त्योहार लोगों को जोड़ने की ताकत रखते हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को tatianaromanoff_ नामक अकाउंट स शेयर किया गया है। जिसे अब खूब देखा जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
