वायरल न्यूज़

Dance Video: 65 की उम्र में 25 जैसा जोश! पत्नी का धमाकेदार डांस देख 73 साल के पति सबके सामने हो गए हक्के-बक्के

Dance Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में 65 साल की महिला प्री-वेडिंग फंक्शन में अपने पति के लिए डांस करती नजर आती हैं। उनका जोश और खुशी देखकर 73 साल के पति शरमा जाते हैं। यह प्यारा पल लोगों का दिल जीत रहा है।

Image

बुजुर्ग कपल का ये वीडियो जीत रहा दिल (Photo: Instagram/no_ordinary_life_podcast)

viral dance video: सोशल मीडिया पर इन समय एक प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक 65 साल की महिला अपने पति के लिए खुशी-खुशी डांस करती दिखाई दे रही हैं। उनका अंदाज इतना खूबसूरत और दिलकश है कि 73 साल के उनके पति उन्हें देखकर हल्का-सा शरमा जाते हैं। यह वीडियो (woman dance video) एक परिवार के प्री-वेडिंग फंक्शन का है, जहां पूरा माहौल खुशी और उत्साह से भरा हुआ है। महिला पीले रंग की सुंदर ड्रेस पहनकर मशहूर बॉलीवुड गाने ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां’ पर डांस करती हैं। उनका आत्मविश्वास और ऊर्जा देखकर साफ पता चलता है कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक संख्या है। आसपास खड़े परिवार के सदस्य तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाते नजर आते हैं।

वायरल वीडियो में पति संकोच करते आते हैं नजर

डांस (Trending Video) के दौरान उनके पति पास भी बाकी लोगों की तरह ही बड़े प्यार से अपनी पत्नी को देखते हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान होती है और वह थोड़ा संकोच करते हुए भी नजर आते हैं। उनका यह रिएक्शन इतना सच्चा और क्यूट (elderly couple love) है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। इस वीडियो को महिला की बेटी ने सोशल मीडिया (Aunty Dance Video) पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने 60 साल की उम्र के बाद डांस सीखना शुरू किया और अब यही चीज उनकी जिंदगी में खुशी लेकर आई है। इतना ही नहीं, उन्होंने हाल ही में रैंप वॉक भी किया और एक ब्यूटी टाइटल भी जीता।

सोशल मीडिया यूजर्स खूब कर रहे कमेंट्स

वहीं उनके पिता 73 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं। वह रोज जिम जाते हैं और अपने काम में भी पूरी तरह सक्रिय हैं। दोनों पति-पत्नी नई-नई चीजें सीखते हैं, घूमते हैं और जिंदगी को पूरी खुशी के साथ जीते हैं। यह वीडियो हमें सिखाता है कि अगर सेहत अच्छी हो, तो उम्र कभी भी खुश रहने या कुछ नया करने में रुकावट नहीं बनती। जिंदगी को हर पल खुलकर जीना ही सबसे बड़ी खुशी है। इस वायरल वीडियो को अभी तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा बार देखा गया है। आपको बता दें कि इसे इंस्टाग्राम पर no_ordinary_life_podcast नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। आपको आंटी का डांस कैसा लगा, जरूर बताना।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article