बॉलीवुड

Salman Khan की फिल्म 'Maatrubhumi' को लेकर Dhruv Rathee ने किया बड़ा खुलासा, बोले 'राजनीतिक दबाव के कारण...'

Dhruv Rathee on Salman Khan's Maatrubhumi: ध्रुव राठी ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' ना रिलीज होने के लिए राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया है।

Image

'मातृभूमि' को लेकर ध्रुव राठी ने किया बड़ा दावा (Pic Credit: Instagram)

Dhruv Rathee on Salman Khan's Maatrubhumi: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) लंबे समय से अपनी रिलीज को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिलहाल यह मूवी यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक बयान के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। ध्रुव राठी ने आरोप लगाया है कि फिल्म की रिलीज और इसके कंटेंट को लेकर राजनीतिक दबाव का सामना करना पड़ा। हाल ही में दिल्ली में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ध्रुव राठी ने फिल्म का जिक्र करते हुए दावा किया कि मेकर्स को कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग करने के लिए कहा गया था। इस मूवी में चाइना के प्रति नेगेटिव चीजें दिखाने पर आपत्ति जताई गई थी। यही वजह है कि फिल्म की शूटिंग दोबारा की जा रही है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Allu Arjun की 'Raaka' का हिस्सा नहीं हैं Mrunal Thakur !!, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी)

'मातृभूमि' को लेकर ध्रुव राठी ने किया बड़ा दावा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ध्रुव राठी ने दावा किया कि सरकार चीन के खिलाफ किसी फिल्म को उसके मूल स्वरूप में रिलीज होने देने को लेकर सहज नहीं थी। ध्रुव राठी ने कहा, 'एक फिल्म आ रही थी सलमान खान की, जिसमें चाइना के खिलाफ कुछ चीजें थीं। और सरकार की इतनी हिम्मत नहीं हो रही की इस फिल्म को रिलीज हने दे।' ध्रुव राठी ने आगे कहा, 'सलमान खान की फिल्म की पूरी रीशूटिंग करवाई गई और ये कहा गया, नहीं, नहीं इसको चाइना के फेवर में करो। हम उसके खिलाफ इतना नहीं जा सकते हैं।' ध्रुव राठी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी कई तरह की बातें करनी शुरू कर दी हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: RJ Mitte Death: 34 साल की उम्र में 'Breaking Bad' एक्टर का हुआ निधन, शोक में डूबी हॉलीवुड इंडस्ट्री)

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज के लिए फैन्स भी बेताब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के संशोधित संस्करण को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से NOC मिलने की बात कही गई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के संशोधित संस्करण को सितंबर में मंत्रालय की मंजूरी मिली थी। इसके बाद फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पास भेजे जाने की प्रक्रिया बाकी बताई गई। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसकी ओरिजिनल रिलीज डेट जारी नहीं की है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article