वायरल न्यूज़

Viral Video: कैमरे में कैद हुआ अजगर का खतरनाक कारनामा, शीशा तोड़कर निकल आया बाहर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी स वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक भारी-भरकम अजगर कांच के शीशे को तोड़कर बाहर निकल आता है।

Image

विशाल अजगर ने तोड़ा कांच (X/@zingabad)

अक्सर आपने सांपों को कांच के बड़े-बड़े बाड़ों में कैद देखा होगा, लेकिन क्या हो अगर कोई विशाल अजगर उसी कांच को तोड़कर बाहर निकल आए? अमेरिका के यूटा राज्य से ऐसा ही हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक विशाल रेटिकुलेटेड पायथन ने अपनी ताकत से कांच की दीवार तोड़ दी और कुछ ही सेकंड में बाहर निकल आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अजगर की ताकत देखकर लोग हैरान हैं।

अचानक कांच पर हमला करने लगा अजगर

यह घटना अमेरिका के पार्क सिटी में स्थित वाइल्डफायर रेटिक्स नाम की रेप्टाइल फैसिलिटी की बताई जा रही है। यहां वेस्टन वेनर नाम के ब्रीडर और कीपर बड़े-बड़े सांपों की देखभाल करते हैं। बताया गया है कि वेस्टन सांपों की ताकत के बारे में बता रहे थे। इसी दौरान पीछे रखा एक विशाल अजगर अचानक अपने कांच के बाड़े पर जोर लगाने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर अपने भारी शरीर और सिर से कांच की दीवार पर दबाव डालता है। पहले कांच में दरारें दिखाई देती हैं और फिर देखते ही देखते शीशा टूट जाता है। इसके बाद अजगर टूटे हुए कांच से बाहर निकलकर फर्श पर आ जाता है। यह पूरा नजारा इतना अचानक होता है कि वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स से शेयर किया जा रहा है। हमने इस वीडियो को @zingabad अकाउंट से लिया है। इस वीडियो को देखकर लोगों के बीच सांप की ताकत पर जमकर चर्चा हो रही है। कई लोगों के लिए यह नजारा हैरान कर देने वाला है और साथ ही लोगों के लिए यह यकीन करना मुश्किल हो गया है कि कोई सांप कांच की दीवार को इस तरह तोड़ सकता है।

आखिर इतना ताकतवर क्यों होता है रेटिकुलेटेड पायथन?

बता दें कि रेटिकुलेटेड पायथन दुनिया के सबसे लंबे सांपों में गिना जाता है। इसका शरीर काफी लंबा और इसकी मांसपेशियां बेहद मजबूत होती हैं। यह सांप जहरीला नहीं होता लेकिन यह अपने शिकार को अपने शरीर में लपेटकर उसका दम घोंटकर मारने के लिए जाना जाता है। इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका भारी शरीर किसी का भी दम घोंटने के लिए काफी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article