सोशल मीडिया (Social Media) पर एक लड़के का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़के और महाराष्ट्र खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे आपस में बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में लड़का तुकाराम मुंढे से यह कह रहा है कि उसके दोस्तों ने उससे अपने स्कूल के वड़ा पाव स्टॉल को फिर से खोलने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में आप इस पर क्या कहेंगे?
बच्चे के सवाल पर क्या बोले तुकाराम मुंढे
इस पर मुंढे ने बच्चे को एक प्यारी सी स्माइल देते हुए कहा कि बच्चों को पौष्टिक भोजन खाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को मोटिवेट करते हुए कहा कि अच्छा खाओगे तो तुम्हारा शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेगा, इसलिए अच्छा खाना खाओ। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि ऑयली और फैट रीच फूड्स स्वादिष्ट हो सकते हैं लेकिन यह सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
तुकाराम की बातों को मिला सोशल मीडिया यूजर्स का समर्थन
इस बातचीत के वीडियो (Video) को इंस्टाग्राम पर ‘इंद्रनील अनासपुरे’ नाम के यूजर ने अपने अकाउंट @indraneilmanaspure से शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वायरल वीडियो (Viral Video) पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। जहां लोगों ने कमेंट करते हुए तुकाराम मुंढे के इस बात पर अपनी सहमती जताई और उनके काम को खूब सराहा।
स्कूल-कॉलेजों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड बैन
मालूम हो कि, तुकाराम के निर्देशन में महाराष्ट्र FDA ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के परिसर और उनके 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री, मुफ्त वितरण और विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद स्कूलों के आसपास वड़ा पाव, समोसे, डीप-फ्राइड आइटम, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स, चॉकलेट और आइसक्रीम जैसी चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इस नियम का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और कैंटीन संचालकों पर FDA द्वारा कार्रवाई और लाइसेंस रद्द की जा सकती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
