वायरल न्यूज़

छोटी बच्ची ने पुलिस वालों को देखते ही पकड़ लिए अपने कान, मासूम की हरकत देख पिघला इंटरनेट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बच्ची ने जैसे ही पुलिस वालों को देखा, वैसे ही उसने अपने दोनों कान पकड़ लिए। यह देख उन पुलिस वालों के भी चेहरे पर मुस्कान आ गई।

Image

बच्ची ने पुलिस वालों को देखते ही पकड़ लिए अपने कान (X/@gharkekalesh)

एक बहुत ही प्यारा और मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गली में छोटी सी बच्ची सड़क पर खड़ी है। अचानक पेट्रोलिंग पर निकले पुलिस वाले उसे दिख जाते हैं। जैसे ही बच्ची उन पुलिस वालों को देखती है, वैसे ही वह तुरंत दोनों हाथों से अपने कान पकड़ लेती है और पुलिस वालों के सामने अपना मासूम सा चेहरा बनाने लगती है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस को देखते ही बच्ची ने पकड़ लिए अपने कान

वीडियो में उस मासूम का चेहरा देख ऐसा लग रहा है, जैसे उससे कोई बहुत बड़ी गलती हो गई हो और वह पुलिस के डर से उनके सामने अपने कान पकड़कर माफी मांग रही हो। पुलिस वालों की नजर जब उस बच्ची पर गई तो यह देखकर वे लोग हंसने लगते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। वीडियो देखने के बाद बच्ची की यह मासूम हरकत लोगों को बहुत प्यारी लगी।

वीडियो पर लोगों ने किया कुछ यूं रिएक्ट

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 80 हजार लोगों ने देखा और 2 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "बचपन की यह मासूमियत बहुत क्यूट है।" वहीं एक अन्य यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "शायद घर पर मम्मी-पापा ने उसे बताया होगा कि गलती करने पर कान पकड़ना होता है और पुलिस वालों के सामने किसी की गलती नहीं छुपती।" दूसरे ने लिखा, "कितनी मासूम है ये बच्ची! इसकी मासूमियत पर तो पुलिस कुछ कर भी नहीं सकती।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article