वायरल न्यूज़

बस इतना ही मिलता है..., IT इंटर्न की सैलरी सुन ऑटो वाले को हुआ दुख, फिर किया ऐसा काम कि होने लगी वाहवाही

IT सेक्टर में काम करने वाले एक इंटर्न ने अपने अनुभव को सोशल साइट एक्स पर शेयर किया और बताया कि एक ऑटो वाले ने अपना बड़ा दिल दिखाते हुए कैसे उसकी मदद की।

Image

ऑटो रिक्शा (सांकेतिक तस्वीर, Image Credit - iStock)

बुराई और लालच से भरी इस दुनिया में अगर कुछ अच्छी चीजें देखने को मिलती हैं तो दिल बाग-बाग हो जाता है। हाल में कुछ ऐसे ही अनुभवों को एक IT इंटर्न ने शेयर किया है। इंटर्न ने बताया कि कैसे उसे इस लालच भरी दुनिया में एक नेकदिल ऑटो वाला मिला जिसने उसकी कम सैलरी को सुनते ही उसका किराया कम कर दिया।

ऑटो वाले से होने लगी बातचीत

ओजस शर्मा नाम के IT इंटर्न ने अपने इस अनुभव को सोशल साइट एक्स पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। जहां उसने बताया कि वह रोज की तरह अपने ऑफिस से घर लौट रहा था। आज वह एक ऑटो से वापस अपने घर आ रहा था। इतने में बीच रास्ते उस ऑटो वाले से उसकी बातचीत शुरू हो गई। फिर बातों ही बातों में ऑटो वाले ने उस इंटर्न से पूछा कि आप क्या करते है और क्या आप ऑटो से ही रोज का आना-जाना करते हो? इस पर उसने बताया कि, वह IT सेक्टर में काम करता है और वह ऑटो से ही रोज का आना-जाना करता है।

IT इंटर्न की सैलरी सुन भावुक हो गया ऑटो वाला

इतने में ऑटो वाले ने उससे कहा कि आप तो अच्छा-खासा कमाते होंगे। फिर उस इंटर्न ने बताया कि अभी वह IT सेक्टर में इंटर्नशिप कर रहा है और उसकी सैलरी तो अभी बहुत ही कम है। ऐसे में जब उसने उस ऑटो वाले को अपनी सैलरी बताई तो वह चौंक गया और हैरानी से उसने उस इंटर्न से बोला कि बस इतना ही कमाते हो? ये तो बहुत ही कम है। फिर उस ऑटो वाले ने बताया कि वह हर रोज कम से कम 1 से 2 हजार रुपए कमा लेता है।

ऑटो वाले ने कम कर दिया किराया

जब इंटर्न अपने घर पहुंच गया तो उसने ऑटो के मीटर पर अपना बिल देखा, जो कि 443 रुपए था। इंटर्न ने ऑटो वाले से बोला कि आप अपना QR कोड दे दो, मैं पेमेंट कर देता हूं तो उसने QR देते ही बोला कि भइया आप 400 रुपए ही कर दो। आगे उस इंटर्न ने बताया कि ऐसा उसके साथ पहली बार हो रहा था जब कोई ऑटो वाला मीटर से कम पैसा ले रहा था। उस ऑटो वाले से मिलकर ऐसा लगा जैसे इस दुनिया में अभी भी इंसानियत बाकी है और कुछ अच्छे लोग आज भी धरती पर मौजूद हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article