वायरल न्यूज़

पानी भरा तो 'गलियों का राजा' बना मगरमच्छ, बैंकॉक की सड़कों पर खौफ का मंजर, देखें VIDEO

Viral Video: थाईलैंड में भारी बारिश के बाद सड़कों पर भीषण जलभराव हो गया है। परिणाम ये हुआ कि बाढ़ के पानी के साथ बस्तियों और घरों के बाहर विशालकाय मगरमच्छ तैरते हुए पहुंच गए।

Image

घर के बाहर दिखा खतरनाक नजारा (तस्वीर साभार- @bangkoklad)

Viral Video: भारी बारिश और बाढ़ के दौरान सड़कों पर गाड़ियां तैरते देखना तो आम बात है। लेकिन, अगर जलभराव के बीच आपके घर के दरवाजे तक सीधा खूंखार मगरमच्छ (Crocodile Video) तैरता हुआ आ पहुंचे, तो जाहिर है किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला नजारा हाल ही में देखने को मिला बैंकॉक में, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान है।

    सोशल मीडिया पर सामने आए इस सनसनीखेज वीडियो में देखा जा सकता है कि रिहायशी इलाके में घुटनों तक पानी भरा हुआ है। इसी बाढ़ के मटमैले पानी में एक भारी-भरकम और विशालकाय मगरमच्छ आराम से तैरता हुआ गलियों में घूम रहा है। घर के ठीक बाहर इतने खतरनाक जीव को देखकर स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उस विशालकाय जीव से मुकाबला करते दिख रहे हैं। एक शख्स लंबे डंडे की मदद से मगरमच्छ की पूंछ और शरीर को काबू करने और उसे रिहायशी इलाके से दूर धकेलने की कोशिश कर रहा है। वहीं, पास से गुजरती गाड़ियों और राहगीरों के बीच मगरमच्छ लगातार पानी में छटपटाता नजर आता है। आखिर, किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    घर के बाहर खतरनाक नजारा

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। एक्स पर इस हाहाकारी वीडियो को bangkoklad नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग अंदाज में यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

    कुछ लोग बाढ़ के दौरान इस तरह के जंगली जानवरों और जहरीले सांपों के आबादी वाले इलाकों में घुसने पर चिंता जता रहे हैं, तो कुछ लोग इतनी खतरनाक स्थिति में भी हिम्मत दिखाने वाले स्थानीय लोगों की तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article