वायरल न्यूज़

Cricket Dance Ka Video: नागिन, जिम के बाद अब क्रिकेट डांस का धमाल, शख्स ने उड़ाया गर्दा

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 22, 2022, 10:48 AM IST

Cricket Dance Ka Viral Video: एक शख्स डांस से धमाल मचा रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि डांस के इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकार ले रहे हैं।

Image

शख्स का अनोखा डांस, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मार्केट में आया क्रिकेट वाला डांस
  • शख्स ने अनोखे अंदाज से बनाया माहौल
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Cricket Dance Ka Viral Video: आज कल हर कोई कुछ अलग और अनोखा करना चाहता है। जिससे उनका नाम हो और उसकी अपनी एक अलग पहचान हो। इसके लिए कुछ लोग ऐसी-ऐसी हरकत करते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इतना ही नहीं यूजर्स इन वीडियो (Dance Video) पर जमकर ठहाके भी लगाते हैं। इसी कड़ी में एक डांस का वीडियो (Dance Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप जमकर ठहाके लगाएंगे। इतना ही नहीं शख्स का अंदाज देख कहेंगे, 'भाई वाह मजा आ गया'।

आज तक आपने डांस के कई वीडियो (Funny Video) देखे होंगे। कभी किसी को नागिन डांस करते देखा होगा, तो कभी किसी को जिम वाला डांस। कुछ लोग तो ऐसा डांस देखते करते हैं, जिसे लोग देखते ही रह जाते हैं। लेकिन, इस शख्स ने डांस से ऐसा धमाल मचाया जिसे देखकर लोग उछल पड़े और जमकर चटकारे ले रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे ये पाकिस्तान का नजारा है। काफी संख्या में लोग बैठे हैं, वहीं एक शख्स सबके सामने ठुमके लगा रहा है। लेकिन, शख्स क्रिकेट खेलते हुए डांस कर रहा है। कभी वो गेंदबाजी करता है, तो कभी बल्लेबाजी, तो कभी फिल्डिंग करते हुए कमर मटका रहा है। आलम ये है कि लोग इस डांस का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। देखें वीडियो...

डांस से शख्स ने उड़ाया गर्दा

इस डांस को देखकर आपका भी उछलने का मन कर रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'harami_return.001' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब दो लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां शख्स की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। तो आपको डांस का वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article