वायरल न्यूज़

Viral Video: गाय और सांप के बीच अनोखा प्यार, वीडियो देख कर कहेंगे- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'

Viral Video: सोशल मीडिया पर गाय और सांप का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों का प्यार देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Image

गाय और सांप के बीच अनोखा प्यार (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • गाय और सांप के बीच अनोखा प्यार
  • दोनों की बाउंडिंग देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना तरह-तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इन वीडियो (Ajab Gajab Video) में इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग खुशी से झूम उठते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छे धुरंधरों की हवा टाइट हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसी वीडियो (Animal Video) सामने आया है, जो आपके दिल को भी जरूर छू लेगा।

गाय एक ऐसा जानवर जिससे सभी लोग प्यार करते हैं। कई लोग तो गाय को अपने घरों में पालकर रखते हैं, उनकी पूजा तक करते हैं। इतना ही नहीं भारतीय परंपरा में गाय का बड़ा महत्व है। वहीं, सांप का नाम लेते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। अगर कभी किसी का सामना सांप से हो जाए तो वह दुम दबाकर भाग खड़ा होता है। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गाय और सांप का प्यार देखकर हो सकता है आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाए। वीडियो में आप देख सकते हैं एक गाय घास खा रही होती है, तभी एक एक जहरीला सांप वहां पहुंच जाता है। गाय अनोखे अंदाज में ऐसे सांप को चाटने लगती है जैसे वो उसका बच्चा हो। वहीं, सांप भी बड़े आराम से वहां बैठा रहता है। तो पहले आप भी देखें ये मजेदार नजारा...

दिल जीतने वाला नजारा

वीडियो देखकर आपका दिल भी जरूर बाग-बाग हो गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'joshjames.official' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को अब तक करोडों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 10 लाख लोगों ने इसे पसंद किए हैं। आलम ये है कि कई लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article