वायरल न्यूज़

ऊंट की सवारी कर रहे थे कपल, बीच में हो गया ऐसा खेल, हवा में उड़े 'साहब और मैडम', देखें VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर ऊंट की सवारी का एक बेहद मजेदार और अप्रत्याशित वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कपल बड़े शौक से ऊंट पर बैठकर सवारी का आनंद लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन जैसे ही ऊंट अचानक से खड़ा होना शुरू करता है, संतुलन बिगड़ जाता है और दोनों जमीन पर गिर पड़ते हैं।

Image

ऊंट की सवारी करना पड़ना कपल को पड़ गया भारी (तस्वीर साभार- @rajasthani_ravi5)

Viral Video: पर्यटन स्थलों पर जाकर स्थानीय सवारी का आनंद लेना हर किसी का सपना होता है। खासकर रेगिस्तानी इलाकों में ऊंट की सवारी का रोमांच ही अलग होता है। लेकिन, क्या हो जब आपकी यह शांत और खुशनुमा सवारी अचानक किसी एडवेंचर फिल्म के स्टंट में बदल जाए? ऐसा ही एक मजेदार नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल ऊंट (Camel Video) की सवारी करना चाह रहा था। लेकिन, अचानक ऐसा खेल हुआ, जिसे वो जिंदगी में कभी भूल नहीं सकते। अब यह मामला लोगों के बीच छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल बड़े उत्साह के साथ सजाए गए ऊंट की पीठ पर बैठकर राइड का लुत्फ उठाने के लिए तैयार होता है। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे होते हैं, लेकिन तभी ऊंट अचानक से खड़ा होना शुरू कर देता है। ऊंट के उठने के झटके से सवारी कर रहे व्यक्ति का संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाता है। ऊंट जैसे ही पीछे से ऊपर उठता है, आदमी का पैर फिसल जाता है और वह रेत पर आ गिरता है। उसके पीछे बैठी महिला भी संतुलन खोने लगती है और डर के मारे चिल्ला उठती है। वहां मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आते हैं और स्थिति को संभालने की कोशिश करते हैं। गनीमत यह रही कि नीचे रेत होने के कारण किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह सवारी उनके लिए जिंदगी भर न भूलने वाला अनुभव बन गई। आखिर, किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    ऊंट ने कपल के साथ कर दिया खेल

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि कपल के साथ तो सच में खेल हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को rajasthani_ravi5 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वहीं, वीडियो पर यूजर्स मजे लेते हुए रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऊंट ने कहा- आज मूड नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सवारी का मजा तो मिला नहीं, पर मुफ्त का रोलर कोस्टर जरूर मिल गया। वहीं अन्य यूजर्स का कहना है कि ऊंट की सवारी करते समय गाइड की हिदायतों का पालन करना बेहद जरूरी है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article