वायरल न्यूज़

VIDEO: कद्दू-लौकी के देसी जुगाड़ से बच्चे को बना दिया क्यूट गजानन, रियल 'बाल गणेश' को 29 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माता-पिता की क्रिएटिविटी देखकर हर कोई हैरान है। बच्चे को कद्दू का मुकुट पहनाया गया है, जबकि सब्जियों की मदद से गणेश जी जैसे बड़े-बड़े कान और सूंड तैयार की गई है।

Image

सोशल मीडिया पर छाया यह बाल गणेश (तस्वीर साभार- @riyanshi_singh2023)

Viral Video: गणेश चतुर्थी का त्योहार हो या घर में कोई खास मौका, बच्चों को भगवान का रूप देने की परंपरा काफी पुरानी है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बच्चों के एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। लेकिन, इंटरनेट पर हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने क्रिएटिविटी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस वीडियो में एक नन्हे बच्चे को ऐसे अंदाज में सजाया गया है जिसे देखकर आपका मुस्कुराना तय है। आलम ये है कि इस क्यूट वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार वालों ने बाजार की महंगी ड्रेसेस की जगह घर की सब्जियों का इस्तेमाल कर देसी जुगाड़ लगाया है। बच्चे के सिर पर खोखला किया हुआ कद्दू रखा गया है, जो बिल्कुल किसी मुकुट या हेलमेट जैसा लग रहा है। इसके साथ ही सब्जियों को काटकर बड़े-बड़े कान और सूंड बनाए गए हैं, जिन्हें धागे की मदद से सेट किया गया है। इसके अलावा पीले रंग के पारंपरिक कुर्ते और माथे पर लगे सुंदर तिलक के साथ यह नन्हा बच्चा बिल्कुल 'बाल गणेश' का रूप लग रहा है। वीडियो में बच्चा बिना किसी परेशानी के मजे से बैठा हुआ है और अपनी मासूम मुस्कान बिखेर रहा है। देखें वीडियो...

    दिल को छू लेने वाला नजारा

    इस क्यूट वीडियो को देखकर आपका मन भी गदगद हो गया होगा। इतना ही नहीं बार-बार इस क्यूट वीडियो को देखने का मन कर रहा होगा। इंस्टाग्राम पर वीडियो को riyanshi_singh2023 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 29 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं 1.6 मिलियन से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस क्रिएटिविटी को देखकर माता-पिता की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और बच्चे के इस 'सब्जी अवतार' पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article