King Cobra VIdeo: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किंग कोबरा के एक वीडियो ने इन दिनों लोगों की जान हलक में डाल दी है। कोबरा के इस वीडियो ने जहां एक तरह लोगों की हवाइयां उड़ाई हैं, वहीं इसके पीछे छिपे सवाल ने भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के पैरों तले जमीन खिसक गई है। वीडियो में आपको एक किंग कोबरा दिखाई देगा, जो ऐसी जगह पहुंच गया है। जिसे देखने के बाद आपकी हालत खराब हो जाएगी।
वीडियो देखकर आपके होश उड़ जाएंगे
आपने देखा होगा कि आलमारी में एक तिजोरी होती है। इसी तिजोरी में लोग अपने पैसे और सोने-चांदी के गहने रखते हैं। वीडियो देखकर आपको हैरानी होगी कि एक खूंखार किंग कोबरा इस जगह पर पहुंच गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा तिजोरी में कुंडली मार कर बैठा है। इस वीडियो को देखकर आपके भी जेहन में सबसे पहला सवाल आएगा कि आखिर किंग कोबरा नोटों और ज्वैलरी से भरी तिजोरी में कैसे घुस गया। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि जब किंग कोबरा को हटाने की कोशिश की जा रही है तो वह लोगों पर अटैक भी कर रहा है। वीडियो में आप जो तिजोरी देखेंगे उसमें 500-500 के नोट दिखाई देंगे। इसके साथ ही तिजोरी में सोने के हार भी नजर आ रहे होंगे। आप देख पाएंगे कि किंग कोबरा इन्हीं नोटों और सोने के हार के ऊपर कुंडली मारकर बैठा है। इस दौरान कुछ लोग किंग कोबरा को भगाने की भी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, सांप लोगों पर हमला कर देता है।
