बिजनेस

सोने का भाव आज का (20 अक्टूबर 2026): आज दशहरा के दिन क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K की कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 20 October 2026: पटना, लखनऊ, दिल्ली-NCR समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 20 October 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज (मंगलवार) दशहरा के अवसर पर देश का सर्राफा बाजार बंद रहेंगे। इससे पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.42% घटकर यानी 618 रुपये गिरावट के साथ 1,4,7300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, यह पिछले कारोबारी दिन 1,47,918 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,47,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,145.00 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,481,90 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,35,850 रुपये, 18 कैरेट की कीमत 1,11,180 रुपये प्रति 10 ग्राम है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹148190₹135850₹111180
मुंबई₹148040₹135700₹111030
कोलकाता₹148040₹135700₹111030
चेन्नई₹148040₹135700₹111550
पटना₹148090₹135750₹111080
लखनऊ₹148190₹135850₹111180
मेरठ₹148190₹135850₹111180
अयोध्या₹148190₹135850₹111180
कानपुर₹148190₹135850₹111180
अलीगढ़₹148190₹135850₹111180
मुरादाबाद₹148190₹135850₹111180
मिर्जापुर₹148190₹135850₹111180
झांसी₹148190₹135850₹111180
मथुरा₹148190₹135850₹111180
गोरखपुर₹148190₹135850₹111180
बरेली₹148190₹135850₹111180
प्रयागराज₹148190₹135850₹111180
वाराणसी₹148190₹135850₹111180
गाजियाबाद₹148190₹135850₹111180
नोएडा₹148190₹135850₹111180
गुरुग्राम₹148190₹135850₹111180
चंडीगढ़₹148190₹135850₹111180
जयपुर₹148190₹135850₹111180
लुधियाना₹148190₹135850₹111180
गुवाहाटी₹148040₹135700₹111030
जलगांव₹148040₹135700₹111030
इंदौर₹148090₹135750₹111080
भोपाल₹148090₹135750₹111080
अहमदाबाद₹148090₹135750₹111080
वडोदरा₹148090₹135750₹111080
सूरत₹148090₹135750₹111080
पुणे₹148040₹135700₹111030
नागपुर₹148040₹135700₹111030
नासिक₹148070₹135730₹111060
बैंगलोर₹148040₹135700₹111030
भुवनेश्वर₹148040₹135700₹111030
कटक₹148040₹135700₹111030
अमरावती₹148040₹135700₹111030
विशाखापत्तनम₹148040₹135700₹111030
मैसूर₹148040₹135700₹111030
विजयवाड़ा₹148040₹135700₹111030
कोयंबटूर₹148040₹135700₹111550
मंगलौर₹148040₹135700₹111030
मदुरै₹148040₹135700₹111550
रायपुर₹148040₹135700₹111030
बेलगाम₹148040₹135700₹111030
राजमुंदरी₹148040₹135700₹111030
हैदराबाद₹148040₹135700₹111030
दावनगेरे₹148040₹135700₹111030
बेल्लारी₹148040₹135700₹111030
सलेम₹148040₹135700₹111550
वेल्लोर₹148040₹135700₹111550
अमरावती₹148040₹135700₹111030
गुंटूर₹148040₹135700₹111030
नेल्लोर₹148040₹135700₹111030
काकीनाडा₹148040₹135700₹111030
तिरुपति₹148040₹135700₹111030
कडपा₹148040₹135700₹111030
अनंतपुर₹148040₹135700₹111030
वारंगल₹148040₹135700₹111030
निजामाबाद₹148040₹135700₹111030
खम्मम₹148040₹135700₹111030
बेरहामपुर₹148040₹135700₹111030
राउरकेला₹148040₹135700₹111030
राजकोट₹148090₹135750₹111080
वसई-विरार₹148070₹135730₹111060
औरंगाबाद₹148040₹135700₹111030
सोलापुर₹148040₹135700₹111030
भिवंडी₹148070₹135730₹111060
कोल्हापुर₹148040₹135700₹111030
लातूर₹148070₹135730₹111060
तिरुपुर₹148040₹135700₹111550
तिरुनेलवेली₹148040₹135700₹111550
त्रिची₹148040₹135700₹111550
संबलपुर₹148040₹135700₹111030
इरोड₹148040₹135700₹111550
कोच्चि₹148040₹135700₹111030
थाइन₹148040₹135700₹111030
अमृतसर₹148190₹135850₹111180
नागरकोइल₹148040₹135700₹111550
तिरुवनंतपुरम₹148040₹135700₹111030
तंजावुर₹148040₹135700₹111550
गोवा₹148040₹135700₹111030
करूर₹148040₹135700₹111550
कुंभकोणम₹148040₹135700₹111550
नमक्कल₹148040₹135700₹111550
आगरा₹148190₹135850₹111180
धर्मपुरी₹148040₹135700₹111550
डिंडीगुल₹148040₹135700₹111550
तूतीकोरिन₹148040₹135700₹111550
कुड्डालोर₹148040₹135700₹111550
कांचीपुरम₹148040₹135700₹111550
कृष्णागिरी₹148040₹135700₹111550
विल्लुपुरम₹148040₹135700₹111550
कोविलपट्टी₹148040₹135700₹111550
तिरुवन्नामलाई₹148040₹135700₹111550
होसुर₹148040₹135700₹111550
कराइकुडी₹148040₹135700₹111550
पुदुक्कोट्टई₹148040₹135700₹111550
रामनाथपुरम₹148040₹135700₹111550
अम्बुर₹148040₹135700₹111550
कन्याकुमारी₹148040₹135700₹111550
नागपट्टिनम₹148040₹135700₹111550
विरुधुनगर₹148040₹135700₹111550
कल्लाकुरिची₹148040₹135700₹111550
पोलाची₹148040₹135700₹111550
अर्काट₹148040₹135700₹111550
पलानी₹148040₹135700₹111550
अरियालूर₹148040₹135700₹111550
मोहाली₹148190₹135850₹111180
परमाकुदी₹148040₹135700₹111550
पेरम्बलूर₹148040₹135700₹111550
जयनकोंडम₹148040₹135700₹111550
कोडईकनाल₹148040₹135700₹111550
ऊटी₹148040₹135700₹111550
रामेश्वरम₹148040₹135700₹111550
शिवगंगा₹148040₹135700₹111550
तिरुवरुर₹148040₹135700₹111550
त्रिशूर₹148040₹135700₹111030
पांडिचेरी₹148040₹135700₹111550
चित्रदुर्ग₹148040₹135700₹111030
गडग₹148040₹135700₹111030
बागलकोट₹148040₹135700₹111030
मंड्या₹148040₹135700₹111030
भद्रावती₹148040₹135700₹111030
कोलार₹148040₹135700₹111030
तुमकुर₹148040₹135700₹111030
कोल्लम₹148040₹135700₹111030
अलाप्पुझा₹148040₹135700₹111030
कोट्टायम₹148040₹135700₹111030
पलक्कड़₹148040₹135700₹111030
मलप्पुरम₹148040₹135700₹111030
कोझिकोड₹148040₹135700₹111030
कन्नूर₹148040₹135700₹111030
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव ( 20 अक्टूबर 2026)

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दशहरा से पहले त्योहारी मांग बढ़ने और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख से बहुमूल्य धातु की कीमतों को समर्थन मिला। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें 400 रुपये बढ़कर 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव शुक्रवार के 1,49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम से 400 रुपये बढ़कर 1,50,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गया। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना मामूली बदलाव के साथ 4,175.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 436 रुपये की तेजी के साथ 1,48,354 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 436 रुपये यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,48,354 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,199.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि त्योहारी मौसम की शुरुआत के साथ खुदरा मांग में सुधार और विदेशी बाजारों में सकारात्मक रुख के समर्थन से सोमवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आई। उन्होंने कहा कि हाजिर सोने की मांग में सुधार हुआ है। पिछले सप्ताह सोना तीन महीने से अधिक समय में पहली बार प्रीमियम पर कारोबार करता दिखा, क्योंकि कीमतों में गिरावट से आभूषणों की खरीदारी को प्रोत्साहन मिला। उन्होंने कहा कि भारत के सबसे बड़े त्योहार दिवाली से पहले खुदरा मांग और मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे घरेलू बाजार को समर्थन मिलेगा।

ओम्निसाइंस कैपिटल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विकास गुप्ता ने कहा कि त्योहारी और शादी-विवाह के मौसम में आमतौर पर सोने की कीमतों में तेजी आती है। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना वैश्विक कीमतों पर दबाव बनाए रख सकती है। गुप्ता ने कहा कि घरेलू सोने की कीमतों में त्योहारी सत्र के दौरान मामूली उछाल आने की संभावना है, लेकिन इसके बाद कीमतें स्थिर रह सकती हैं।

ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी बॉण्ड पर प्रतिफल में गिरावट से मुद्रास्फीतिक चिंताएं कम होने और बहुमूल्य धातुओं को समर्थन मिलने के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेजी है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article