Ramayana Pre Release Event: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर दर्शकों के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है। फिल्म रामायण से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म रामायण से जुड़ा एक नया ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया। अब इन सब के बीच फिल्म के प्रमोशन से जुड़ा एक कार्यक्रम हैदराबाद में आयोजित किया गया, जहां फिल्म की टीम और इंडस्ट्री से जुड़े लोग मौजूद थे। इस इवेंट के दौरान एक ऐसा पल आया, जिसने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींच लिया। दरअसल, फिल्ममेकर दिल राजू (Dil Raju) से रणबीर कपूर का नाम लेते समय गलती हो गई। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Ramayana में होगा शाहरुख की King का दीदार, थिएटर में रिलीज होगा फिल्म का खास प्रोमो
दिल राजू ने रणबीर कपूर को कहा रणवीर सिंह
हैदराबाद में ‘रामायण’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान दिल राजू मंच पर रणबीर कपूर का जिक्र कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गलती से रणबीर कपूर की जगह रणवीर सिंह का नाम ले लिया। वीडियो वायरल में दिल राजू, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की तारीफ करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस दौरान वो नाम लेने में गलती कर बैठते हैं। जब उन्होंने कहा, 'सबसे बेहतरीन हीरो में से एक रणवीर सिंह हैं,” तो कैमरे में रणबीर कपूर का रिएक्शन कैद हो गया। एक्टर मुस्कुराते नजर आए। इसके बाद दिल राजू एक पल के लिए रुके और अपनी गलती सुधारते हुए बोले, 'रणबीर कपूर गरु, सॉरी।' इसके बाद वो अपनी इस गलती पर हंसने लगे।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Tiger Shroff पर फायरिंग के अगले दिन इवेंट में पहुंचे Jackie Shroff, मिस्टर फैजू के रिसेप्शन में दिखीं बेटी कृष्णा
'खुले दिमाग से देखे फिल्म'
फिल्म रामायण के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और किरदारों के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा के बीच हैदराबाद के इवेंट में यश (Yash) ने दर्शकों से फिल्म को खुले दिमाग से देखने की अपील की। इवेंट में उन्होंने कहा, 'अगर उन्हें फिल्म पसंद आएगी, तो वे इसके बारे में बात करेंगे। कृपया छोटी-छोटी कमियां निकालने की कोशिश न करें, जैसे VFX और ये-वो। ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा, कई सालों तक नहीं। अगर हमने अभी नमित मल्होत्रा जैसे लोगों को खो दिया, तो हम फिर पीछे चले जाएंगे। तो आइए, खुले दिमाग से फिल्म देखते हैं।'यश ने फिल्म इंडस्ट्रीज से एकजुट होने की अपील की
यश ने अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के फैंस से भी खास अपील की। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को फिल्म पसंद आती है, तो उन्हें आपसी मतभेद भुलाकर इस बड़े प्रोजेक्ट का समर्थन करना चाहिए। यश ने कहा, 'मैं सभी फैंस से गुजारिश करता हूं। तेलुगु इंडस्ट्री, कन्नड़ इंडस्ट्री, मलयालम इंडस्ट्री, तमिल इंडस्ट्री और हिंदी इंडस्ट्री के फैंस से कहना चाहता हूं कि एक बार, अगर आपको फिल्म पसंद आती है, तो आइए हम सब साथ आएं और दुनिया को दिखाएं।'
कब रिलीज होगी फिल्म ?
फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगा। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की रोल निभा रहे हैं। साई पल्लवी (Sai Pallavi) सीता के किरदार में नजर आएंगी, जबकि यश (Yash) रावण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे।
