वायरल न्यूज़

शर्मिंदगी से झुक गया पूरे चोर समाज का सिर, चोरी करने आए शख्स को अकेली लड़की ने पटक कर चटाई धूल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला ने चोरी करने आए चोर की हालत ऐसी कर दी कि वह अब कभी किसी महिला पर हाथ साफ करने से पहले 100 बार सोचेगा।

Image

महिला ने निकाल दी चोर की सारी हेकड़ी। (X/@PicturesFoIder)

चोर अक्सर महिलाओं को अकेला देख उन्हें अपना सबसे आसान शिकार समझ लेते हैं। कुछ इसी सोच के साथ एक चोर ने अकेली महिला देख एक रेस्टोरेंट में धावा बोल दिया, लेकिन उसकी ये गलती उसके लिए बहुत बड़ी भूल साबित हुई। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये वाकया है क्या, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

महिला समझ हल्के में ले रहा था चोर

वायरल हो रहे वीडियो में घटित यह घटना कोस्टा रिका के एक रेस्टोरेंट में घटी, जहां इस घटना ने यह साबित कर दिया कि कभी-कभी शिकारी भी खुद शिकार बन जाता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट में खड़ी एक महिला बड़े आराम से अपने खाने का बिल चुका रही थी। तभी पीछे से एक चोर चुपके से उसके पास आया और उसका बैग छीनने की कोशिश करने लगा। शायद चोर को यह लगा होगा कि महिला है तो ये उसका सबसे आसान टारगेट होगी, लेकिन चोर यहीं गलती कर गया। चोर को यह बिल्कुल नहीं पता था कि वह जिसे 'नाज़ुक' फूल समझ रहा है, वह असल में एक डायनामाइट है।

चोर को भारी पड़ी उसकी यह गलती

चोर के बैग छीनते ही महिला ने पलक झपकते उसे दौड़कर पकड़ लिया और अगले ही पल उसे पटक कर धराशायी कर दिया। नीचे पड़ा चोर बेचारा तड़पता रहा और महिला ने उसे तब तक दबाए रखा जब तक कि रेस्टोरेंट के स्टाफ ने पुलिस न बुला ली। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो देखने के बाद लोग उस महिला की बहादुरी की तारीफ करते थक नहीं रहे। कई लोगों ने महिला की तारीफ में कसीदे पढ़े, तो कुछ ने चोर की बेइज्जती करते हुए मजेदार मीम्स बनाए। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "चोर को तो उसकी नानी याद आ गई होगी।" दूसरे ने लिखा, "चोर अब दोबारा बैग छीनने से पहले हजार बार सोचेगा।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article