वायरल न्यूज़

जेबकतरों ने टीम बनाकर सेकंडों में उड़ाया यात्री का मोबाइल, हैरान करेगा बस का ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 19, 2025, 09:14 AM IST

Chor Ka Video: हैरान करने वाला वीडियो दिल्ली की बस का बताया गया है। इसमें देखेंगे कि कैसे जेबकतरों ने टीम बनाकर एक यात्री की जेब से सेकंडों में मोबाइल उड़ा लिया।

Image

बस में टीम बनाकर पहुंचे जेबकतरों ने उड़ा लिया मोबाइल। (Photo/Twitter)

Chor Ka Video: सोशल मीडिया में जेबकतरों की टीम का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें देखेंगे कि कैसे जेबकतरों ने टीम बनाकर बस में एक यात्री की जेब से सेकंडों में मोबाइल उड़ा लिया। वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि टीम बनाकर पहुंचे जेबकतरे बस में अलग-अलग सीट पर बैठे हैं। शुरुआत में देखकर बिल्कुल भी आभास नहीं होता है सभी प्लान बनाकर पहुंचे हैं।

टीम बनाकर पहुंचे जेबकतरे

जेबकतरे बस में पिछली सीटों पर बैठे हैं और अब किसी सवारी के आने का इंतजार है। थोड़ी ही देर में पिछले दरवाजे से एक यात्री में बस पहुंचा और सीधे टिकट खरीदने लगा। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आया देखकर सचमुच दिमाग घूम जाएगा। इसमें देखेंगे कि सेकंडों में आसपास बैठे जेबकतरों की टीम ने उसे हर तरफ से घेर लिया। कुछ ही सेकंडों में यात्री की जेब से मोबाइल उड़ा लिया गया।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

आखिर में देखेंगे कि मोबाइल चुराने के बाद कैसे जेबकतरे कैसे एक-दूसरे को पकड़ाते हुए नजर आते हैं। इधर यात्री को बताया गया कि कोई शख्स बस से उतरा है और वही उसका मोबाइल लेकर भाग गया। हैरान करने वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article