वायरल न्यूज़

Chor Ka Video: नजर के सामने चोरी करता है ये चोर, तरीका देख दंग रह जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 30, 2024, 08:38 AM IST

Chor Ka Video: चोरी को अंजाम देते हुए चोर का एक वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसमें चोरी का तरीका देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा।

Image

चोरी से जुड़ा ये वीडयो किसी को भी हैरान कर देगा। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चोरी करते हुए चोर का वीडियो
  • तरीका देखकर घूम जाएगा दिमाग
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा नजारा

Chor Ka Video: चोर और चोरी की वारदात से जुड़े ढेरों वीडियो सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें कुछ चोर इतने चालाकी से चोरी को अंजाम देते हैं कि आंखें फटी रही जाती हैं। मगर कभी देखा है कि कोई चोर आंखों के सामने ही माल उड़ाकर ले जाए और उसके मालिक को पता तक ना चले। यकीन नहीं करेंगे अभी एक ऐसा ही हिला देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें चोर इतनी सफाई से चोरी को अंजाम देता है कि देखकर होश उड़ जाएंगे। दरअसल चोर ने चोरी का ऐसा तरीका अपनाया जिसकी कल्पना शायद ही की जा सकती होगी।

नहीं देखा होगा ऐसा चोर

वीडियो की शुरुआत से देखेंगे कि चोर यहां वहां एक बड़ा से बैग लेकर यहां वहां घूम रहा है। सबसे पहले वो अपने शिकार की तरफ नजर दौड़ाता है। शिकार चुनने के बाद वो उसके करीब जाकर खड़ा होता है। इसमें देखेंगे कि चोर अपना बैग शिकार के बैग के ऊपर रखता है। मगर जैसे ही वो बैग वापस उठाता है चोरी का माल भी साथ में आ जाता है। इधर सामान का मालिक भी सोच में डूब जाता है कि सेकंड भर के भीतर उसका सामान कहां गया होगा। दरअसल चोर ने चोरी को अंजाम देने के लिए बैग को अंदर से खाली कर लिया। गाली बैग को वो सामान के ऊपर रखता है और इसे ऊपर उठा लेता है। चोरी से जुड़ा ये तरीका किसी को भी हैरान कर देगी।

देखिए चोरी का वीडियो

हालांकि इससे पहले आप कुछ और समझे पहले इस वीडियो की सच्चाई जान लीजिए। दरअसल ये चोरी का असली वीडियो नहीं है बल्कि प्रैंक के इरादे से इसे शूट किया गया है। इसमें दिखाने की कोशिश की गई है कि चोर किस तरह चोरी को अंजाम देते हैं और किसी को पता तक नहीं चलता है। वीडियो इंस्टाग्राम पर gyanibabanitesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article