Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वायरल वीडियो एक चोर से जुड़ा है जो रात के अंधेरे में बाइक चुराने पहुंच गया। मगर इस दौरान उसके साथ जो कुछ हुआ उसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। वायरल वीडियो इतना मजेदार है कि थोड़े ही समय में हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
कैमरे में कैद हुआ बाइक चोर
सीसीटीवी फुटेज की शुरुआत में देखेंगे कि रात का अंधेरा है और सड़क सुनसान है। इसी बीच दो लोग फ्रेम में नजर आते हैं। कुछ सेकंड में अंदाजा हो गया कि दोनों चोर हैं और बाइक चुराने के लिए पहुंचे हैं। इसमें आगे देखेंगे कि एक चोर निगरानी के लिए थोड़ी दूर खड़ा है। दूसरा चोर बाइक के पास पहुंचा और उसे चुराने की कोशिश में जुट गया। चोर ने बड़ी चालाकी से बाइक का इंजन स्टार्ट कर दिया। अब सिर्फ हैंडल लॉक तोड़ना था। मजेदार है कि इसी बीच घर के मालिक की कैमरे में पर नजर पड़ी। उसने बाइक चोर को देखा तो तुरंत वॉयस कैमरे पर चोर से बात करने लगा।
यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
उल्टे पांव भाग गए चोर
इधर चोर आवाज सुनकर चौंक गया। वो इधर उधर देखने लगा। चोर एक बार फिर हैंडल लॉक तोड़ने की कोशिश में जुट गया। मगर बेचारा खूब कोशिश के बाद भी लॉक नहीं तोड़ पाया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर बहुत हंसी आती है। आखिर में देखेंगे बाइक नहीं चुरा पाया तो चोर ने अपने साथी के साथ उल्टे पांव दौड़ लगा दी। मालूम हो बाइक चोर से जुड़ा ये मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो इंस्टाग्राम पर SUTTA GRAM नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
