न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

फटाफट क्रिकेट के बाद अब धैर्यवान क्रिकेट की बारी है। यानी टी20 के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाली पांच वनडे मैच की सीरीज की बारी है। पहला वनडे मैच बुधवार, 4 नवंबर को खेला जाएगा। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग इलेवन की आधी तस्वीर साफ कर दी। आइए जानते हैं, पहले वनडे मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।

Authored by: Umesh KumarUpdated Nov 3 2026, 13:49 IST
ऑकलैंड में पहला वनडेImage Credit : BCCI01 / 07

ऑकलैंड में पहला वनडे

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 के रोमांच के बाद अब बारी वनडे क्रिकेट की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत बुधवार से हो रही है। ऑकलैंड का ईडन पार्क मैदान इस मैच की मेजबानी करेगा और इसमें सभी की नजरें विराट कोहली, रोहित शर्मा पर होंगी, लेकिन सवाल ये है कि इनके अलावा प्लेइंग-11 में और कौन-कौन होगा?

गिल और रोहित करेंगे ओपनिंगImage Credit : BCCI02 / 07

गिल और रोहित करेंगे ओपनिंग

रोहित और कोहली अब सिर्फ वनडे खेलते हैं। ऐसे में जब भी टीम इंडिया वनडे में उतरती है तो फोकस इन दोनों पर ही आ जाता है। वैसे भी यह संभवतः इन दोनों का आखिरी न्यूजीलैंड दौरा भी हो सकता है। पहले मैच में इन दोनों का खेलना तो तय है। रोहित के साथ कप्तान शुभमन गिल ओपनिंग करेंगे और कोहली नंबर-3 पर खेलेंगे।

विकेटकीपर खिलाने के लिए जंगImage Credit : BCCI03 / 07

विकेटकीपर खिलाने के लिए जंग

चौथे नंबर पर टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर का खेलना तय है। विकेटकीपर के लिए भारत के पास दो विकल्प हैं। पहला हैं केएल राहुल और दूसरे हैं ईशान किशन। किशन ने टी20 में तो शानदार खेल दिखाया है, लेकिन वनडे में वह राहुल से मात खा सकते हैं।

ऑलराउंडर खिलाने को लेकर फंसा पेंचImage Credit : BCCI04 / 07

ऑलराउंडर खिलाने को लेकर फंसा पेंच

वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल का खेलना पक्का लग रहा है। एक विकल्प नमन धीर भी हैं जो टी20 सीरीज में धमाल मचाकर आ रहे हैं, लेकिन टीम उन्हें मौका दे इसकी संभावना बन नहीं रही है।

वनडे में हो सकती है कुलदीप की वापसीImage Credit : BCCI05 / 07

वनडे में हो सकती है कुलदीप की वापसी

स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव भारत की पहली पसंद हो सकते हैं। उनकी फिरकी न्यूजीलैंड को परेशान कर सकती है। हालांकि, टी20 सीरीज के दौरान कुलदीप यादव को एक भी मुकाबला नहीं खेलने को मिला। इसके विपरीत कुलदीप यादव वनडे में भारत के प्रमुख हथियारों में से एक हो सकते हैं।

तेज गेंदबाजी लाइन-अपImage Credit : BCCI06 / 07

तेज गेंदबाजी लाइन-अप

जहां तक तेज गेंदबाजी की बात है तो सभी की नजरें मोहम्मद सिराज पर टिकी हैं जो दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में इंडिया-ए का हिस्सा थे जो आज ही खत्म हुआ है। देखना होगा कि वह पहले वनडे के लिए टीम में शामिल किए जातें हैं या नहीं। सिराज को आगे भी टेस्ट सीरीज के लिए बचाए रखना है इसलिए टीम उनके वर्कलोड को अच्छे से मैनेज करना चाहेगी। उनकी गैरमौजूदगी में अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। गुरनूर ब्रार, अंशुल कंबोज बाकी के दो गेंदबाज हो सकते हैं। ​

​टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11​Image Credit : BCCI07 / 07

​टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11​

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी,अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज, गुरनूर ब्रार

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!