Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। आलम ये है कि छोटे-छोटे गांव के अंदर एक से एक अनोखे टैलेंट छिपे हैं। कुछ टैलेंट को निखरने का मौका मिल जाता है। जबकि, कई टैलेंट आज भी गुमनाम हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के जमाने में कई तरह के टैलेंट सामने आए हैं और कामयाब भी हुए हैं। सोशल मीडिया के सहारे तो कई लोग रातोंरात फेमस हो गए हैं। इसी कड़ी में एक बार एक ऐसा टैलेंट सामने आया है, जिसका मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर भी फैन हो गए हैं। उन्होंने खुद इस टैलेंट को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आप सबने आज तक कई तरह के जुगाड़ (Jugaad Video) देखे होंगे या उनके बारे में सुना होगा। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। वहीं, कुछ जुगाड़ ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े दिग्गज भी दंग रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में जुगाड़ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके गांव के बच्चों ने ऐसी कार बना दी, जिसे देखने के लिए सचिन तेंदुलकर खुद मजबूर हो गए और अपनी गाड़ी से उतर कर बच्चों के पास पहुंच गए। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह मास्टर ब्लास्ट सड़क किनारे अपनी गाड़ी रोकते हैं और उस जुगाड़ वाली कार को देखने के लिए बच्चों के पास पहुंच जाते हैं। देखें वीडियो...
बच्चों का जुगाड़ देख फैन हो गए सचिन
क्रिकेट के 'भगवान' तो इस जुगाड़ का जबरा फैन हो गए। इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आप भी जरूर जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं। एक्स पर खुद इस वीडियो को सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया है। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लाखों लोग इस वीडियो को अब तक देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। इतना ही नहीं लोग इस जुगाड़ की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस जुगाड़ पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
