शहर

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, गंगनानी के पास नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत

उत्तरकाशी में गंगनानी के पास एक इनोवा कार नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत की हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।

Image

उत्तरकाशी में नदी में गिरी कार

Photo : Times Now Digital

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए टीमें घटनास्थल पर पहुंच रही हैं। फिलहाल हादसे के कारणों और कार में सवार लोगों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article