एजुकेशन

BPSC: टीआरई-4 में 10 लाख आवेदन, एक पद पर 30 अभ्यर्थियों में होगा मुकाबला

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में चौथी शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4 को लेकर अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 33,320 पदों के लिए करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

Image

BPSC: टीआरई-4 में 10 लाख आवेदन

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में चौथी शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4 को लेकर अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 33,320 पदों के लिए करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऐसे में औसतन एक पद के लिए लगभग 30 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। बड़ी संख्या में आवेदन आने से शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है।

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में पहले भी बड़ी संख्या में आवेदन आते रहे हैं। इससे पहले टीआरई-1 में 1,70,461 पदों पर करीब 8.15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं टीआरई-2 में 1,22,286 पदों पर लगभग 6.35 लाख और टीआरई-3 में 87,774 पदों के लिए करीब 5.81 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। टीआरई-4 में पदों की संख्या कम होने के बावजूद आवेदकों की बड़ी संख्या ने प्रतियोगिता को और कठिन बना दिया है।

टीआरई-4 के लिए 10 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जबकि कुल पदों की संख्या 33,320 है। खास बात यह है कि इस भर्ती में बड़ी संख्या में बिहार के बाहर के उम्मीदवारों ने भी आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि करीब 2.5 लाख आवेदन दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों से प्राप्त हुए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली और हरियाणा समेत अन्य राज्यों के उम्मीदवार शामिल हैं।

इस बार भर्ती में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों की बड़ी भागीदारी भी चर्चा का विषय है। पिछले तीन चरणों की शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में भी उत्तर प्रदेश और झारखंड के उम्मीदवारों की अच्छी संख्या रही है। ऐसे में टीआरई-4 में अभ्यर्थियों को बेहतर तैयारी के साथ मैदान में उतरना होगा।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर परीक्षा की तारीख और आगे की प्रक्रिया पर है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया के बाद परीक्षा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए बीपीएससी की आधिकारिक सूचना पर नजर रखनी होगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article