क्रिकेट

'ये मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था', अर्शदीप सिंह ने विकेट लेने के बाद मनाए गए खास जश्न की वजह बताई

Arshdeep Singh On Dancing Wicket Celebration: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच में काइल जेमीसन का विकेट लेने के बाद के बाद खास अंदाज में जश्न मनाया। बाद में अर्शदीप सिंह ने खुलासा किया, कि उनकी गर्लफ्रेंड इस डांसिंग जश्न के पीछे का कारण थीं।

Image

अर्शदीप सिंह

Photo : AP

ऑकलैंड में भारत और न्यूजलैंड के बीच खेले गए 5 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में तेज गेंदबाजों के कमाल और विराट कोहली की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने बारिश से प्रभावित पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस पद्वति से पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों में सर्वाधिक 4 विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए। इस दौरान उन्होंने काइल जेमीसमन का एक विकेट झटकने के बाद डांस करते हुए खास जश्न बनाया। बाद में इसकी वजह अपनी गर्लफ्रेंड को बताया।

अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड की पारी सिमटने के बाद खुलासा किया कि विकेट लेने के बाद उनका डांस करते हुए जश्न गर्लफ्रेंड समरीन कौर को समर्पित था। अर्शदीप ने कहा, "ये मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था। हम ये डांस स्टेप तब करते हैं जब हम बाहर वॉक कर रहे होते हैं। जब भी मूड थोड़ा खराब होता है तो एक दूसरे का हौसला बढ़ाने के लिए हम ऐसा जश्न मनाते हैं, तो ये उसके लिए था।"

देखिए अर्शदीप सिंह के विकेट जश्न का वीडियो

अर्शदीप सिंह ने इस मैच में 70 रन देते हुए 4 विकेट झटके। अगर वो एक विकेट और लेते तो तकरीबन 36 साल बाद कोई भारतीय पेसर न्यूजीलैंड की जमीन पर एक पारी में 5 विकेट लेता। हालांकि, वो एक विकेट से चूक गए। लेकिन उनका, गुरनूर बराड़ (3 विकेट) और अंशुल कांबोज (2 विकेट) का अहम योगदान रहा जिसके कारण टीम इंडिया बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑल-आउट करने में सफल रही।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का पहला विकेट पहले ही ओवर में रोहित शर्मा (0) के रूप में गिर गया। लेकिन इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा क्योंकि विराट कोहली ने कदम जमाते ही अपने इरादे जाहिर कर दिए और शुभमन गिल के साथ मिलकर मजबूती से पारी को आगे बढ़ाया।

विराट कोहली ने अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय करियर का 80वां अर्धशतक लगाया। विराट 51 गेंदों में 74 रनों की तेज पारी खेलने के बाद आउट हुए, हालांकि तब तक वो टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक पहुंचा चुके थे। भारत ने 22.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाकर जीत हासिल कर ली और सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली। इससे पहले, न्यूजीलैंड के खिलाफ मेहमान भारतीय टीम टी20 सीरीज भी 3-2 से जीत चुकी है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article