टीवी मसाला

Bigg Boss 20: '10-12 बार...' यंग DSA ने किया शॉकिंग खुलासा, GF समीक्षा को कई बार चीट करने की बात कबूली

Yung DSA Confessed To Cheating On His Girlfriend: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में यंग डीएसए ने जिंदगी से जुड़ा शॉकिंग खुलासा किया है। यंग ने माना कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को चीट किया है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Yung DSA Confessed To Cheating On His Girlfriend: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में यंग डीएसए (Yung DSA) को काफी पसंद किया जा रहा है। 22 साल के यंग शो में काफी मैच्योरिटी के साथ अपना गेम खेल रहे हैं और इस वजह से उनके अंदाज की हर बार तारीफ हुई है। शो में यंग ने खुलासा किया था कि वह एक लड़की को डेट कर रहे हैं, जिससे वह प्यार करते हैं। इसके बाद घरवालों ने खुद ही अंदाजा लगा लिया था कि यंग की गर्लफ्रेंड का नाम समीक्षा है। यंग अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड को 'पसंदीदा औरत' कहते हैं, लेकिन अब यंग ने शो में शॉकिंग खुलासा किया है। यंग ने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को चीट करने की बात कबूली है। (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: माही विज ने रोहित शेट्टी का किया 'अपमान', गुल्लू की मां का मैसेज सुन छूटी सबकी हंसी

यंग डीएसए ने किया शॉकिंग खुलासा

    बिग बॉस 20 में यंग डीएसए को अपने परिवार का ऑडियो क्लिप सुनने का मौका मिला। इस दौरान यंग के पापा, मां और भाई की आवाज सुनाई थी। यंग के लिए उनकी गर्लफ्रेंड से जुड़ा कोई मैसेज नहीं आया, जिस वजह से वह काफी घबरा गए। यंग परिवार का ऑडियो क्लिप सुनने के बाद अपनी घबराट स्काउट ओपी के सामने बयां करते हुए नजर आए। यंग बार बार स्काउट को बोल रहे थे, 'वो मुझे छोड़ तो नहीं देगी ना।' इसके बाद यंग स्काउट के कान में धीरे से बताते हैं कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को कई बार धोखा दिया है। यंग स्काउट के सामने खुलासा करते हुए कहते हैं, 'मैंने चीट किया उसके बहुत बार। 10 -12 अलग अलग टाइम।' यंग की बातें सुनकर कुछ सेकंड के लिए स्काउट हैरान हो जाते हैं और फिर वो कहते हैं, 'तब भी वो तेरे साथ रही ना।' (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: माही विज ने रोहित शेट्टी का किया 'अपमान', गुल्लू की मां का मैसेज सुन छूटी सबकी हंसी

      स्काउट ने यंग को संभाला

      स्काउट की बात का जवाब देते हुए यंग कहते हैं, 'उसे कुछ पता नहीं था।' इस पर स्काउट बोलते हैं, 'यहां आने से पहले अभी तक रही है ना।' इस पर डरते डरते यंग कहते हैं, 'जब मैं यहां पर आया था तब उसे पता चला होगा।' यंग की ये बातें सुनकर स्काउट उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं।

      यंग हुए ट्रोल

      बता दें कि यंग और स्काउट की बातचीत का ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यंग बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। कई लोगों ने यंग के कैरेक्टर पर सवाल उठाए हैं। कुछ लोग ने यंग के लिए चीटर शब्द का इस्तेमाल किया है। एक यूजर ने लिखा है, 'देखो, कौन अपने खुद के रिश्ते की बातें करके स्काउट ओपी के खिलाफ नैरेटिव बना रहा था, कमाल है भाई। यंग ने माना कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को कई बार (10-12 बार) धोखा दिया है। फिर भी, स्काउट एक दोस्त के नाते उसे दिलासा दे रहा है।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article