Viral Video: आज के दौर में जहां लोग अपनी गाड़ियों में थोड़ा सा आराम ढूंढते हैं, वहीं सोशल मीडिया पर एक ऐसा ऑटो-रिक्शा (auto rickshaws Video) छाया हुआ है, जो बड़ी-बड़ी लग्जरी कारों को भी मात दे रहा है। ऑटो चालकों से जुड़ी कई मजेदार और अनोखी खबरें अक्सर इंटरनेट पर आती रहती हैं, लेकिन इस ऑटो वाले भैया ने तो ग्राहकों की सेवा का जो तरीका अपनाया है, उसने हर किसी का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि लोग ऑटो वाले की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ऑटो में VIP सुविधा
वीडियो देखकर आपका मन भी खुशी हो गया होगा। कई लोग तो सोच रहे होंगे कि जल्द से इस ऑटो में यात्रा करें। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को teknas.reverse नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतना सुकून तो मर्सिडीज में भी नहीं मिलेगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि मेहनत और अपने काम के प्रति यह समर्पण काबिले तारीफ है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
