वायरल न्यूज़

Viral Video: दादी का धाकड़ अवतार! साड़ी और घुंघट में दिखाया ऐसा स्टंट, स्टाइल और फुर्ती देखकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video: इस वीडियो में भारत की पारंपरिक लोक कला और आत्मरक्षा तकनीक 'लाठी चालन' का एक शानदार और प्रेरणादायक नजारा देखने को मिलता है। एक बुजुर्ग महिला सड़क के बीचों-बीच बेहद फूर्ती, संतुलन और सटीकता के साथ लाठी घुमाती हैं। जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

Image

दादी ने बनाया माहौल (तस्वीर साभार- @ashokrathore978)

Viral Video: आजकल के आधुनिक दौर में जहां लोग अपनी पारंपरिक कलाओं और खेल-कूद से दूर होते जा रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो (Trending Video) में भारत की प्राचीन और पारंपरिक आत्मरक्षा कला 'लाठी खेला' का एक ऐसा रूप देखने को मिल रहा है, जो हर किसी के रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है।

    वीडियो की शुरुआत में एक बुजुर्ग महिला साड़ी पहनकर बाजार के बीच सड़क पर लाठी लेकर उतरती हैं। जैसे ही वह लाठी को हवा में लहराना शुरू करती हैं, उनकी फूर्ती और लय देखकर वहां खड़े लोग दंग रह जाते हैं। सिर पर पल्लू और पैरों में बेजोड़ संतुलन के साथ महिला जिस आसानी और आत्मविश्वास से लाठी घुमाती हैं, वह यह साबित करता है कि हुनर और जज्बे के आगे उम्र सिर्फ एक मामूली संख्या है। वीडियो में केवल बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा लड़कियां भी पूरी तत्परता और अनुशासन के साथ लाठी चलाने का अभ्यास करती नजर आ रही हैं। एक-दूसरे के आमने-सामने खड़ी होकर लाठी के वार रोकना और सटीक प्रहार करना, दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। देखें वीडियो...

    बुजुर्ग महिला ने मचाया धमाल

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आपकी आंखें भी खुली की खुली रह गई होगी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को ashokrathore978 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि आज की युवा पीढ़ी को इस तरह के पारंपरिक खेलों से प्रेरणा लेनी चाहिए। नारी सशक्तिकरण की यह जीती-जागती मिसाल लोगों के दिलों को छू रही है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article