वायरल न्यूज़

VIDEO: पुलिसवाले के सामने बच्चे ने पहले डंडे से दिखाया अनोखा करतब, फिर जो किया उसने हर किसी का दिल जीत लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पारंपरिक पोशाक पहने एक छोटा बच्चा सड़क पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी के सामने लाठी चलाने का शानदार प्रदर्शन करता दिखता है। बच्चे की सटीकता और आत्मविश्वास को देखकर पुलिस अधिकारी और आसपास खड़े लोग काफी प्रभावित होते हैं।

Image

पुलिसवाले के सामने बच्चे का अनोखा करतब (तस्वीर साभार- @amarnathbhokare)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन प्रतिभा और कला से जुड़े तरह-तरह के वीडियो (Talent Video) देखने को मिलते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं और लंबे समय तक चर्चा का विषय बने रहते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर कई बार लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो काफी हैरान करने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक छोटे बच्चे का अद्भुत लाठीबाजी हुनर देखने को मिल रहा है। इस नजारे ने लोगों का दिल जीत लिया और यूजर्स इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चौराहे पर उत्सव का माहौल है, जहां भारी पुलिस बल तैनात है। इसी बीच सफेद कुर्ता-पायजामा और नारंगी पटका पहने एक छोटा बच्चा हाथ में डंडा लेकर आगे बढ़ता है। बच्चा बिल्कुल भी हिचकिचाए बिना सीधे ऑन-ड्यूटी खड़े एक पुलिसकर्मी के सामने जाकर रुकता है। इसके बाद वह लाठी घुमाने की ऐसी कलाबाजी शुरू करता है कि वहां मौजूद हर व्यक्ति ठिठक कर देखने लगता है। हवा में लाठी को घुमाने और संभालने का बच्चे का संतुलन और गति देखकर पुलिस अधिकारी भी मुस्कुराने लगते हैं और उसकी इस प्रतिभा को सराहते नजर आते हैं। वीडियो यहीं खत्म नहीं होता। बच्चे के प्रदर्शन के बाद एक अन्य व्यक्ति मैदान में उतरते हैं। वह भी अपनी पारंपरिक लाठीबाजी और कलाबाजियों का प्रदर्शन करते हैं। लाठी को हवा में उछालना, पकड़ना और विभिन्न कोणों पर घुमाना दर्शकों के बीच कौतूहल और उत्साह भर देता है। आसपास खड़ी भीड़ तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का हौसला बढ़ाती है। देखें वीडियो...

    बच्चे ने जीता दिल

    इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। इतना ही नहीं बच्चे की जमकर तारीफ भी कर रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को amarnathbhokare नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद भी किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग दिल जीतने वाले कमेंट भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article