Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे कई वीडियो (Trending Video) सामने आते हैं, जो यूजर्स का दिल जीत लेते हैं। कभी बच्चों की मासूमियत भरे कारनामे तो कभी जानवरों की अतरंगी हरकतें लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देती हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। हाल ही में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें एक छोटे बच्चे और एक मुर्गी के बीच की 'क्यूट जंग' देखने को मिल रही है। इस नजारे को देखकर हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा जमीन पर झुका हुआ बैठा है। उसके ठीक ऊपर पीठ पर एक मुर्गी मजे से खड़ी है। बच्चा मुर्गी के अचानक पीठ पर चढ़ जाने से इतना डर जाता है कि वह फूट-फूटकर रोने लगता है। बच्चा न तो आगे बढ़ पा रहा है और न ही मुर्गी को भगा पा रहा है, वह बस आंखें मलते हुए मदद की गुहार लगा रहा है। वीडियो में आगे दिखता है कि कोई बड़ा व्यक्ति आकर उस मुर्गी को बच्चे की पीठ से उठाने की कोशिश करता है, लेकिन फिर भी बच्चा डर के मारे अपनी जगह पर सहमा रहता है। आखिर, किस तरह का माहौल था आप खुद इस वीडियो में देख लें...
दिन बनाने वाला नजारा
वीडियो देखकर आपकी भी हंसी छूट रही होगी। कई लोग तो बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे होंगे। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को '___mira__rani___07' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 92 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर मजे लेते हुए लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुर्गी ने तो बच्चे को अपनी पर्सनल राइड ही बना लिया। कुछ लोगों का कहना है कि बच्चा बहुत मासूम है, डर भी रहा है और रो भी रहा है, लेकिन यह क्लिप बेहद फनी है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।
