बॉलीवुड

'हनुमान जी' ने बचाई Tiger Shroff की जान? मां Ayesha Shroff का पोस्ट हुआ वायरल

Tiger Shroff's Firing Case: टाइगर श्रॉफ इन दिनों हुई हालिया घटना की वजह से चर्चा में हैं। टाइगर श्रॉफ की मां ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बताया गया कि अभिनेता की जान 'हनुमान जी' ने बचाई है।

Image

टाइगर श्रॉफ के लिए मां आयशा श्रॉफ ने कही ये बात (Pic Credit: Instagram)

Tiger Shroff's Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस के लिए जाने-जाते हैं। इस बार अभिनेता अपनी किसी फिल्म या एक्शन सीन की वजह से नहीं बल्कि भगवान हनुमान जी से जुड़ी एक चर्चा को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ घंटों पहले टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मां आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) का एक पोस्ट इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। टाइगर श्रॉफ की मां का भी यही मानना है कि टाइगर श्रॉफ की जान 'हनुमान जी' की वजह से बची है और हनुमान चालीसा में बहुत शक्ति है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Baatein Dil Se: ऋषभ रिखीराम शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बोले '30 की उम्र तक शादी...')

आयशा श्रॉफ का पोस्ट हुआ वायरल

टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में टाइगर श्रॉफ की कार भी नजर आ रही है, जिसके डैशबोर्ड पर 'हनुमान चालीसा' रखी नजर आ रही है। फोटो पर कैप्शन में लिखा, 'हनुमान जी ने उसे बचा लिया। यही है हनुमान चालीसा की पावर। क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें नजर आ रहा है कि हनुमान चालीसा बुक डैशबोर्ड रखी हुई है। भक्तों को लग रहा है कि हनुमान जी ने टाइगर को बचा लिया।' (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office: ताबड़तोड़ कमाई कर रही है Rajinikanth की फिल्म, 300 करोड़ के क्लब में हुई शामिल)

Ayesha Shroff Post

Ayesha Shroff Post

वहीं दूसरी फोटो में टाइगर श्रॉफ के साथ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नजर आ रहे हैं। इस फोटो पर लिखा लिखा, 'लोगों के मुताबिक, मारने वाला रामभक्त था। लेकिन धर्म टाइगर के पक्ष में था।' इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच अभिनेता की सुरक्षा और भगवान के प्रति आस्था को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।

Ayesha Shroff Second Post

Ayesha Shroff Second Post

फिलहाल टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में पुलिस जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार मामले के तीन कथित आरोपियों को कोटा से मुंबई लाया गया है और उन्हें 21 अक्टूबर को अदालत में पेश किए जाने की संभावना जताई गई थी। रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया कि कोटा से मुंबई लाने के दौरान पुलिस ने आरोपियों से लंबी पूछताछ की।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article