बिजनेस

Dividend Stocks : 13 शेयरों में दिखेगा एक्शन, ₹25 तक डिविडेंड पाने का मौका

शेयर बाजार में आज कॉरपोरेट एक्शन का बड़ा दिन है। 13 स्टॉक्स में डिविडेंड, बोनस और स्टॉक स्प्लिट के चलते एक्शन देखने को मिल सकता है। खासतौर पर LTM ने 25 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है।

Image

डिविडेंड के साथ ही स्टॉक स्प्लिट और बोनस भी

Dividend Stocks, Bonus and Stock Split : शेयर बाजार में गुरुवार, 22 अक्टूबर को Tech Mahindra, Indian Railway Finance Corporation (IRFC), LTM समेत कई कंपनियों के शेयर निवेशकों के रडार पर रहेंगे।

इन कंपनियों ने डिविडेंड, बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट तय की है। ऐसे में इन कॉरपोरेट एक्शन का फायदा लेने के इच्छुक निवेशकों के लिए आज आखिरी कारोबारी दिन है, बशर्ते शेयर तय समय तक उनके डीमैट खाते में पात्रता के अनुसार दर्ज हो जाएं।

इन कंपनियों में LTM सबसे ज्यादा ₹25 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है। वहीं, Tech Mahindra ने ₹15, ICICI Lombard General Insurance ने ₹7 और IRFC ने ₹1.15 प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया है। इसके अलावा Titan Biotech के निवेशकों को बोनस शेयर मिलेंगे, जबकि Azad India Mobility के शेयरों का स्टॉक स्प्लिट होगा।

कंपनीकॉरपोरेट एक्शनडिविडेंड / अनुपातरिकॉर्ड डेट
360 ONE WAMअंतरिम डिविडेंड₹7.50 प्रति शेयर23 अक्टूबर
Artemis Electricals and Projectsअंतरिम डिविडेंड₹0.006 प्रति शेयर23 अक्टूबर
Bhansali Engineering Polymersअंतरिम डिविडेंड₹1 प्रति शेयर23 अक्टूबर*
Garuda Construction and Engineeringअंतरिम डिविडेंड₹0.03 प्रति शेयर23 अक्टूबर
HDB Financial Servicesअंतरिम डिविडेंड₹2 प्रति शेयर23 अक्टूबर
ICICI Lombard General Insuranceअंतरिम डिविडेंड₹7 प्रति शेयर23 अक्टूबर
Indian Railway Finance Corporation (IRFC)अंतरिम डिविडेंड₹1.15 प्रति शेयर23 अक्टूबर
LTMअंतरिम डिविडेंड₹25 प्रति शेयर23 अक्टूबर
Modisonअंतरिम डिविडेंड₹4 प्रति शेयर23 अक्टूबर
Oberoi Realtyअंतरिम डिविडेंड₹2 प्रति शेयर23 अक्टूबर
Tech Mahindraअंतरिम डिविडेंड₹15 प्रति शेयर23 अक्टूबर
Azad India Mobilityस्टॉक स्प्लिट₹10 से ₹2 फेस वैल्यू23 अक्टूबर
Titan Biotechबोनस शेयर1:423 अक्टूबर

LTM से ₹25, Tech Mahindra से ₹15 का डिविडेंड

इन कंपनियों में LTM का अंतरिम डिविडेंड प्रति शेयर ₹25 है। इसके बाद Tech Mahindra ₹15 प्रति शेयर डिविडेंड देगी। 360 ONE WAM ने ₹7.50 और ICICI Lombard ने ₹7 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

IRFC के शेयरधारकों को ₹1.15 प्रति शेयर और HDB Financial Services के निवेशकों को ₹2 प्रति शेयर डिविडेंड मिलेगा। Modison ₹4, जबकि Oberoi Realty ₹2 प्रति शेयर का भुगतान करेगी। दूसरी ओर, Garuda Construction and Engineering ₹0.03 और Artemis Electricals and Projects ₹0.006 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी।

ध्यान देने वाली बात है कि घोषित डिविडेंड की रकम प्रति शेयर है। वास्तविक भुगतान निवेशक की पात्र शेयर संख्या और लागू टैक्स नियमों पर निर्भर करेगा।

Titan Biotech के बोनस शेयर, Azad India Mobility का स्टॉक स्प्लिट

डिविडेंड के अलावा दो कंपनियों के कॉरपोरेट एक्शन भी चर्चा में हैं। इनमें से Titan Biotech ने 1:4 के अनुपात में बोनस शेयर घोषित किए हैं। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर पात्रता रखने वाले निवेशक को हर 4 मौजूदा शेयरों पर 1 अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेगा।

दूसरी तरफ Azad India Mobility ने शेयरों का फेस वैल्यू ₹10 से घटाकर ₹2 किया जाएगा। इसका मतलब है कि स्टॉक स्प्लिट के बाद एक पुराने शेयर के बदले 5 शेयर होंगे। हालांकि, शेयरों की संख्या बढ़ने का मतलब निवेश के कुल मूल्य में अपने-आप बढ़ोतरी होना नहीं है।

रिकॉर्ड डेट के लिए आज खरीदना क्यों जरूरी?

शेयर बाजार में T+1 सेटलमेंट व्यवस्था के तहत शेयरों की खरीद का सेटलमेंट सामान्य तौर पर अगले कारोबारी दिन होता है। इसलिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर की रिकॉर्ड डेट वाले इन कॉरपोरेट एक्शन के लिए गुरुवार, 22 अक्टूबर को खरीदारी का आखिरी पात्र दिन माना जा रहा है। एक्स-डेट पर या उसके बाद खरीदे गए शेयरों पर संबंधित कॉरपोरेट एक्शन का लाभ नहीं मिलता।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article