स्पोर्ट्स

Asian Para Games: भारतीय तैराक को होटल स्टाफ से दुर्व्यवहार के मामले में हिरासत में लिया, फिर वापस भारत भेजा

Asian Para Games, Indian Swimmer Detained And Deported Back To India: जापान में एक होटल कर्मचारी के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में, पैरा तैराक मोहम्मद आलम को जापानी पुलिस ने कई घंटों तक हिरासत में रखा और फिर भारत वापस भेज दिया।

Image

भारतीय तैराक को जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान हिरासत में लिया, फिर भारत भेजा (X)

Asian Para Games: जापान में एक होटल कर्मचारी के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में, पैरा तैराक मोहम्मद आलम को जापानी पुलिस ने कई घंटों तक हिरासत में रखा और फिर भारत वापस भेज दिया। 40 वर्षीय पूर्व विश्व नंबर 1 तैराक का करियर अब खतरे में है, क्योंकि पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया (PCI) उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है।

यह घटना सोमवार को 'फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन' होटल में हुई, जहां पैरा तैराकी टीम ठहरी हुई है। बताया जा रहा है कि होटल की एक महिला कर्मचारी अपना हाउसकीपिंग का काम कर रही थी, तभी आलम ने कथित तौर पर उसे गलत तरीके से छुआ। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में लिखित माफी मांगी, जिसके तुरंत बाद आलम को हिरासत में ले लिया गया और बाद में भारत वापस भेज दिया गया।

खबर जारी है..

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article