टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'जज ने 4 बार बोला कि...', Mahhi Vij ने तलाक के बाद जय भानुशाली से नहीं ली एमिलनी, रोते हुए बताई वजह

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में माही विज ने जय भानुशाली संग अपने तलाक और एलिमनी पर खुलकर बात की है। माही ने बताया कि उन्होंने जय से एक पैसा नहीं लिया। इसकी वजह भी उन्होंने बताई।

Image

Bigg boss 20- mahhi vij-jay bhanushali (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में माही विज (Mahhi Vij) दमदार कंटेस्टेंट बनकर उभरी हैं। शो में काजी तौकीर के साथ माही की खूब बनती हैं। माही बिग बॉस में पर्सनल लाइफ पर कम ही बात करती दिखी हैं। वह बेटी तारा को याद जरूर करती हैं, लेकिन एक्स हसबैंड जय भानुशाली का कम ही जिक्र करती हैं। माही और जय ने साल 2026 के जनवरी महीने में तलाक लिया था। तब दावा किया गया था कि माही ने जय से एलिमनी ली थी, लेकिन अब माही विज ने जय भानुशाली से तलाक और एलिमनी पर खुलकर बात की है। इस मौके पर वह फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: आसिम रियाज की शादी पर Umar Riaz का खुलासा, हिमांशी के आरोपों पर बोले- हमें वो परवरिश नहीं दी जो...

    अरिश्फा खान से हुई लड़ाई के बाद रोईं माही विज

    बिग बॉस 20 में माही विज की अरिश्फा खान संग गंदी लड़ाई हुई थी। माही ने अरिश्फा से माफी मांगी थी, लेकिन अरिश्फा ने घर में सबके सामने माफी मांगने के लिए कहा था, जिसके बाद दोनों के बीच बहसबाजी हुई। इसके बाद माही अकेले में रोती हुई नजर आईं। इस मौके पर माही को आसिफ खान और काजी तौकीर शांत करते हैं। तब माही बताती हैं कि कैसे उसने रात में अरिश्फा से माफी मांगी। वह कहती हैं, 'मैं सोचती हूं कि कभी उससे बात करूंगी, जैसे तारा से बात करती हूं। मैंने उसकी परवरिश के लिए कहा था, लेकिन मुझे पता है कि एक सिंगल मदर के लिए सब कुछ करना कितना मुश्किल है।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Durga Puja 2026: सिंदूर खेला में शामिल हुईं Rupali Ganguly, मां दुर्गा को दी विदाई

      माही विज ने क्यों नहीं ली जय भानुशाली से एलिमनी

      इसके आगे माही विज कहती हैं, 'मुझे पता है कि मेरा एक-एक दिन कैसे जाता है। जय मुझे बहुत पुश करता है कि मैं तारा को देखता हूं और तू बाहर निकल। तू कहीं जाती नहीं है। तारा के लिए घर में बैठी रहती है। मेरी लाइफ बच्चों के आसपास घूम रही है। मैंने एक पैसे की एलिमनी नहीं ली। मैं एक पैसा का कुछ नहीं लेती हूं। मेंटेनेंस वगैराह कुछ नहीं लेती हूं। अपने दम पर आज यहां हूं ताकि मेरे बच्चे की लाइफ सिक्योर हो जाए। ऐसा नहीं है कि वो नहीं करता है। वो बहुत करता है, लेकिन मेरा मन ही नहीं होता है। मुझे लगता है कि ये उसकी कमाई है। मैं जब कोर्ट में खड़ी थी तब मुझे जज ने चार बोला कि देख लो... ले लो.. ले लो एलिमनी। मैंने तब भी नहीं ली। उसने कमाया। उसका है वो सब। ऐसा नहीं है कि वो मुझे मना करता है। उसका पूरा लॉकर मेरे लिए खुला है फिर भी मुझे लगता है कि उसने मेहनत की है। 16-16 घंटे उसने मेहनत की है।' माही इस मौके पर फूट-फूटकर रोती हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article