वायरल न्यूज़

VIDEO: साइंटिस्ट भी देखकर हैरान! इस लड़के ने घर में ही बना डाला '360° मूवेबल फैन', सपने में भी नहीं देखा होगा ऐसा पंखा

Viral Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने सीलिंग फैन को सीधे छत में लगाने के बजाय एक मूवेबल पाइप फ्रेम पर फिक्स कर दिया है। इस अनोखी तकनीक से पंखे को घुमाकर घर के अलग-अलग कोनों या कमरों की तरफ किया जा सकता है।

Image

अनोखा देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @humoursgagg_69)

Viral Video: भारत में जब बात 'जुगाड़' की आती है, तो लोग ऐसा दिमाग लगाते हैं कि बड़े-बड़े इंजीनियर भी सोच में पड़ जाते हैं। कुछ जुगाड़ (Jugaad Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ जुगाड़ को देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर भी फेल हो जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मजेदार और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और साथ ही इस देसी तकनीक के कायल हो जाएंगे। आलम ये है कि लोग इस जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    आम तौर पर सीलिंग फैन एक ही जगह स्थिर रहता है और केवल उसके नीचे बैठे लोगों को ही हवा मिलती है। लेकिन इस वीडियो में दिख रहे शख्स ने इस समस्या का ऐसा हल निकाला जो शायद किसी कंपनी ने भी नहीं सोचा होगा। शख्स ने पंखे को सीधे छत से लटकाने के बजाय एक लोहे की मूवेबल पाइप रॉड से जोड़ दिया है। इस पाइप को पिलर के सहारे इस तरह सेट किया गया है कि इसे आसानी से किसी भी दिशा में घुमाया जा सकता है। यानी आप कमरे के जिस कोने में बैठे हों, पंखे का रुख बस एक हाथ से अपनी तरफ मोड़ लीजिए। इस तरह का अनोखा जुगाड़ काफी कम ही देखने को मिलता है। आप भी देखें वीडियो...

    अनोखा देसी जुगाड़

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि इस शख्स ने तो वाकई में कमाल कर दिया। इंस्टाग्राम पर इस जुगाड़ वीडियो को humoursgagg_69 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस जुगाड़ वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह टेक्नोलॉजी भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए। वहीं, दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा कि एसी और कूलर बनाने वाली कंपनियां अब अपना बोरिया-बिस्तर बांध लें। तो इस जुगाड़ पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article